फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Blankets will not be available in AC coaches of trains due to Coronavirus

कोरोना से बचने के लिए रेलवे ने बड़ा फैसला, रेल यात्रियों को अब नहीं मिलेगी यह सुविधा

Mon, 16 Mar 2020 12:59 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 16 Mar 2020 12:59 AM IST
सार

कोरोना वायरस से बचाव के लिए ट्रेनों के वातानुकूलित कोचों में नहीं मिलेंगे कंबल, परदे भी हटाए गए

विज्ञापन
Blankets will not be available in AC coaches of trains due to Coronavirus
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए रेलवे ने ट्रेनों के वातानुकूलित कोचों में सफर के दौरान दिए जाने वाले कंबल देना बंद कर दिया है। वातानुकूलित कोचों में एसी को 25 डिग्री तक ही रखा जाएगा। यात्रियों को सेनेटाइज चादर और तकिये ही दिए जाएंगे।
विज्ञापन


आगरा मंडल के वाणिज्य प्रबंधक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि आगरा मंडल से चलने वाली आगरा कैंट अहमदाबाद सुपरफास्ट और ग्वालियर अहमदाबाद सुपर फास्ट ट्रेनों में कंबल देना बंद कर दिया गया है। चंबल एक्सप्रेस समेत विभिन्न इंटरसिटी गाड़ियों के वातानुकूलित कोचों में लगे परदे भी हटाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


यात्रियों की सुविधा को देखते हुए कोचों का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रखा जाएगा। डीसीएम ने बताया कि एसी कोचों में दिए जाने वाले चादर और तकियों को स्टीम वॉश करने के बाद सेनेटाइज करके कोचों में रखा जा रहा है। यात्री अपने साथ खुद कंबल रख सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोचों के गेट, हैंडल, टायलेटों की कीटाणुनाशक से सफाई

मंडल की ट्रेनों के प्रवेश द्वार, हैंडल, टायलेट के नल, सीट के आसपास भी कीटाणुनाशक से सफाई करवाई जा रही है। इसके साथ ही स्टेशनों व ट्रेनों में हिंदी, अंग्रेजी में कोरोना वायरस से बचाव की जानकारी वाले स्टिकर व पोस्टर चस्पा करवाए गए हैं।

परिवहन निगम भी बरत रहा सावधानी

इधर, रोडवेज बस स्टैंडों पर भी कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर यात्रियों को सावधानी बरतने के लिए उद्षणा कराई जा रही है। रोडवेज बसों को भी सेनेटाइज करके ही रूटों पर भेजा जा रहा है।

आगरा परिक्षेत्र के सेवा प्रबंधक एसपी सिंह ने बताया कि अभी तक बसों की वाशिंग प्लांट पर धुलाई की जा रही थी। अब विभाग से सेनेटाइजर उपलब्ध कराए हैं। बसों को पूरी तरह सेनेटाइज करके ही रूट पर भेजा जा रहा है। 

परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक ने बस अड्डों पर भी पोस्टर लगाने, उद्घोषणा करने के निर्देश दिए हैं। कर्मचारियों को भी मास्क पहनकर ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed