{"_id":"66c16a393eaf63c70d023a16","slug":"blackmailing-lady-of-family-lured-him-into-love-trap-then-forced-her-to-do-this-govinda-committed-suicide-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लैकमेलिंग: परिवार की महिला ने प्रेमजाल में फंसाया, फिर इस कदर किया मजबूर...गोविंदा ने दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लैकमेलिंग: परिवार की महिला ने प्रेमजाल में फंसाया, फिर इस कदर किया मजबूर...गोविंदा ने दे दी जान
Sun, 18 Aug 2024 08:57 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 18 Aug 2024 08:57 AM IST
सार
आगरा के शमसाबाद में 20 वर्षीय गोविंदा की मौत से परिवार सदमे में है। मां का आरोप है कि परिवार की एक महिला द्वारा उसे ब्लैकमेल किया जा रहा था। पुलिस इस प्रकरण में जांच कर रही है।
विज्ञापन
आत्महत्या।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के शमसाबाद के नयावास रोड गांव में ब्लैकमेल करने पर गोविंदा (20) ने छत पर बने बरामदे के हुक में फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी मां को सुबह तब हुई जब वह जगाने पहुंचीं। उधर, पोस्टमार्टम के बाद परिजन ने सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन भी किया।
नयावास रोड निवासी गोविंदा (20) का शव शनिवार सुबह फंदे से लटका मिला। मां ने परिवार की ही एक महिला पर प्रेमजाल में फंसा लेने और पति के साथ मिलकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया। कहा कि पांच लाख रुपयों की मांग करने से बेटा परेशान था। उसे बदनाम करने और जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसी से परेशान होकर बेटे ने आत्महत्या कर ली।
पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव घर पहुंचा, परिजन पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए शव लेकर चौराहे पर आ गए। सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। करीब आधे घंटे तक जाम रहा। पुलिस ने घटना की जांच और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाकर शांत कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।