{"_id":"699388d113c6e3f53707defb","slug":"black-marketing-of-ration-exposed-395-bags-of-grain-recovered-agra-news-c-25-1-agr1008-991354-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: राशन की कालाबाजारी का खुलासा, 395 कट्टे अनाज बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: राशन की कालाबाजारी का खुलासा, 395 कट्टे अनाज बरामद
Tue, 17 Feb 2026 02:44 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 17 Feb 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
राशन की छापेमारी में नायब तहसीलदार दयाचंद पौरुष एवं आपूर्ति निरीक्षक नवल सिंह आजाद
बाह। प्रशासन और आपूर्ति विभाग की टीम ने 12 फरवरी को बाह में सरकारी राशन के गेहूं, चावल और बाजरा की कालाबाजारी का पर्दाफाश किया। जरार के त्रिवेणी स्कूल वाली गली में एक गोदाम से ट्रक में राशन का लदान करते हुए 395 कट्टे अनाज और खाली वारदाना बरामद किया गया है।
यह कार्रवाई एसडीएम बाह संतोष कुमार शुक्ला के निर्देश पर हुई। छापेमारी के दौरान ट्रक में 315 कट्टे चावल लदे थे। इसके अलावा गोदाम से सरकारी मार्का के 30 कट्टे गेंहू, 50 कट्टे बाजरा, 25 कट्टे चावल, 20 कट्टे मक्का और सादे कट्टों में भी अनाज मिला। जांच में पाया गया कि सरकारी राशन को दूसरे वारदाने में भरकर कालाबाजारी की जा रही थी। जब्त किए गए अनाज को विभिन्न कोटेदारों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। आपूर्ति निरीक्षक नवल सिंह आजाद की तहरीर पर गल्ला विक्रेता नीरज गुप्ता, मुनीम विजय गुप्ता और ट्रक चालक सतीश कुमार के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मौके पर मिले मुनीम विजय गुप्ता ने पूछताछ में बताया कि खाद्यान्न जरार के नीरज गुप्ता का है। 13 फरवरी को नायब तहसीलदार दयाचंद पौरुष ने गोदाम की सील खुलवाकर खाद्यान्न का आंकलन कराया।