फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Black marketing of DAP at night; villagers create an uproar at the cooperative society.

Agra News: रात में डीएपी की कालाबाजारी, ग्रामीणों ने सोसाइटी पर काटा हंगामा

Sun, 04 Oct 2026 02:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 04 Oct 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Black marketing of DAP at night; villagers create an uproar at the cooperative society.
अछनेरा कुकथला चौकी पर खड़ा ट्रेक्टर ट्रॉली लदा डीएपी
अछनेरा। क्षेत्र के कुकथला गांव स्थित सहकारी समिति पर शनिवार रात करीब 10 बजे ग्रामीणों ने डीएपी की कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सचिव की गैर-मौजूदगी में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 22 कट्टे डीएपी लादी गई थी। भनक लगते ही ग्रामीणों ने सोसाइटी को चारों तरफ से घेर लिया और नारेबाजी करने लगे। ग्रामीणों के आक्रोश को देख कुकथला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने खाद से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को अपने कब्जे में लेकर किसानों को शांत कराया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि रात के करीब 10 बजे सोसाइटी के बंद होने के समय पर यह खेल चल रहा था। मौके पर सोसाइटी के सचिव मौजूद नहीं थे बल्कि उनके स्थान पर वहां तैनात चपरासी चोरी-छिपे ट्रैक्टर-ट्रॉली में खाद लदवा रहा था। ग्रामीणों ने जब इसका विरोध किया तो कोई जवाब नहीं दे सका।
विज्ञापन


किसान नेता चौधरी दिलीप सिंह ने आरोप लगाया कि कुकथला और आसपास के गांवों के किसानों को दिन में डीएपी खाद लेने आते हैं तो सचिव खाद न होने का बहाना बनाकर उन्हें टरका देते हैं। किसान खाद के लिए भटक रहे हैं। जबकि रात के अंधेरे में फर्जी एंट्री करके इस खाद को ब्लैक में व्यापारियों को बेचा जा रहा है। मामले में सचिव वीरेंद्र सिंह का कहना है की विगत दिन छुट्टी होने के कारण शनिवार को डीएपी बांटी गई थी। एक किसान की ट्रैक्टर ट्रॉली लेट आई थी। किसान के नाम पर्ची कटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed