फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BKU farmers creates ruckus at collectorate etah

जिलाधिकारी को हटाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में घुसे किसान, पुलिस के फूले हाथ-पैर

Tue, 28 Jan 2020 07:08 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 28 Jan 2020 07:08 PM IST
विज्ञापन
BKU farmers creates ruckus at collectorate etah
किसानों को अंदर जाने से रोकती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एटा में जिलाधिकारी सुखलाल भारती को हटाने सहित कई मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भानू) के बैनर तले किसानों ने कलेक्ट्रेट में मंगलवार को जमकर हंगामा किया। किसान धरना स्थल के बजाए सीधे कलेक्ट्रेट पहुंच गए। 
विज्ञापन


किसानों ने कोषागार के सामने पार्क पर कब्जा कर लिया। पुलिस ने गेट बंद करा दिया तो युवा किसानों ने तोड़ने का ऐलान कर दिया। इस पर पुलिस ने खुद ही गेट खोल दिया। सर्दी और बूंदाबांदी के बीच किसान देर शाम तक कलेक्ट्रेट में जमे रहे। 
विज्ञापन

 
भाकियू भानू के प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह और युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन ठाकुर के नेतृत्व में हजारों किसान दोपहर तकरीबन एक बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली, जीप, बैन और कारों से कलेक्ट्रेट पहुंच गए। यहां पुलिस से धक्का-मुक्की करते हुए किसान पार्क में पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

'भ्रष्टाचारियों को बचा रहे डीएम'

BKU farmers creates ruckus at collectorate etah
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते किसान - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि प्रदर्शन किसानों की समस्याओं को लेकर किया जा रहा है। प्रशासन को पहले भी कई बार पंचायत और धरना देकर सचेत किया गया, पर जब जिलाधिकारी ने समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया। 

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन ठाकुर ने कहा कि जिलाधिकारी सुखलाल भारती भ्रष्टाचारियों को बचाने के प्रयासों में लगे हुए हैं। वो नहीं चाहते कि किसानों को न्याय मिले, यही कारण है हजारों की संख्या में किसानों को यहां तक आना पड़ा।

किसानों के कलेक्ट्रेट में प्रवेश करते ही एडीएम विवेक मिश्रा, एएसपी राहुल कुमार, एसडीएम अबुल कलाम, सीओ सिटी देव आनंद आदि पहुंच गए। उन्होंने जब माइक लगी गाड़ी अंदर प्रवेश करने से रोकने का प्रयास किया तो युवा आक्रोशित हो उठे, वो गेट तोड़ने जा रहे थे तभी पुलिस ने गेट खुलवा दिया।

यह हैं प्रमुख मांगें

- जिलाधिकारी सुखलाल भारती को हटाया जाए।
- ग्राम पंचायतों के खातों की जांच कराई जाए।
- आवारा पशुओं को स्थाई गोशाला में बंद किया जाए।
- धड़ल्ले से सोड़ा फैक्ट्रियों पर पाबंदी लगाई जाए।
- ग्रामीण क्षेत्रों में दस के बजाए 18 घंटे बिजली मिले।
- अवागढ़ नगर पंचायत के कार्यों की जांच कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed