{"_id":"65c7c743e7495de5eb096c74","slug":"bku-calls-for-bharat-bandh-on-16th-february-mainpuri-news-c-174-1-sagr1038-112471-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: भाकियू का 16 फरवरी भारत बंद का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: भाकियू का 16 फरवरी भारत बंद का आह्वान
Sun, 11 Feb 2024 12:28 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 11 Feb 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। बरनाहल में डालूपुर रोड स्थित एक महाविद्यालय में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत की पंचायत हुई। आगरा मंडल अध्यक्ष रनवीर सिंह चाहर ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर भाकियू 16 फरवरी को भारत बंद करेगी। इसमें किसानों की सबसे अधिक भागीदारी रहेगी।
उन्होंने कहा कि किसान, दुकानदार और ट्रांसपोर्टर सभी लोग एक दिन के लिए भारत बंद में अपनी भागीदारी करेंगे। 16 फरवरी को किसान अपना कार्य नहीं करें। कहा कि 14 मार्च को सभी किसान दिल्ली कूच करेंगे। 14 मार्च से पहले भी दिल्ली के लिए बुलावा आ सकता है। इसलिए सभी किसान तैयार रहें। जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सिंह शाक्य ने कहा कि किसानों का हक मिलना चाहिए। भारतीय किसान श्रमिक जनशक्ति यूनियन के सदस्य संगठन में शामिल हुए। इस मौके पर प्रदेश सचिव तिलकसिंह राजपूत, सत्यपाल सिंह, ओमवीर सिंह यादव, अमन चाहर, राधेश्याम, अनुज यादव, नीरज कुमार, आनंद राजपूत, शेरसिंह, नरेशचंद्र, राजेश कुमार, नेत्रपाल सिंह मौजूद रहे।