फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bku bhanu gut kisan mahapanchayat today in firozabad

किसान महापंचायत: उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही पहुंचे फिरोजाबाद, किसानों से करेंगे संवाद

Sun, 03 Oct 2021 11:33 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 03 Oct 2021 11:33 AM IST
सार

किसान महापंचायत के स्थल पर 70 बीघा भूमि पर टेंट लगाने के साथ करीब 40 बीघा में वाहनों की पार्किंग किए जाने की व्यवस्था की गई है। बीस बीघा भूमि पर विशाल मंच सजाया गया है। यहां सुबह से ही किसानों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। 

विज्ञापन
bku bhanu gut kisan mahapanchayat today in firozabad
उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद जिले में भारतीय किसान यूनियन (भानु) की ओर से रविवार को गांव इमलिया में किसान महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। किसान महापंचायत में शामिल होने के लिए उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही फिरोजाबाद पहुंच गए हैं। वे सबसे पहले अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। इसके बाद किसान महापंचायत में पहुंचेंगे। यहां किसानों से संवाद करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर हजारों की संख्या में किसान पहुंचे हैं। वहीं, किसान महापंचायत को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 

विज्ञापन


टूंडला तहसील क्षेत्र के गांव इमलिया में भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में किसान महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन स्थल पर 70 बीघा भूमि पर टेंट लगाने के साथ करीब 40 बीघा में वाहनों की पार्किंग किए जाने की व्यवस्था की गई है। बीस बीघा भूमि पर विशाल मंच सजाया गया है। महापंचायत में आगरा, अलीगढ़ मंडल के साथ-साथ नोएडा, गाजियाबाद और प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से किसान शामिल हुए हैं। 

विज्ञापन

bku bhanu gut kisan mahapanchayat today in firozabad
किसान महापंचायत में जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला

तैयारियों में जुटे रहे अफसर 
शनिवार को एसपी सिटी मुकेशचंद्र मिश्र, एसडीएम टूंडला बुशरा बानो, टूंडला सीओ अभिषेक श्रीवास्तव के साथ अन्य अधिकारियों के साथ महापंचायत स्थल का निरीक्षण किया। एडीएम आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि किसानों की होने वाली महापंचायत में प्रदेश के कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के  मंत्री सूर्य प्रताप शाही शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की भी आने के संभावना है। ऐसे में तैयारियां की जा रही हैं। 

शौचालय खराब होने पर जताई नाराजगी 
इमलिया उम्मरगढ़ में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराने के बाद से उसके फ्लश आदि के टूट जाने पर भानु गुट किसान यूनियन के नेताओं ने काफी नाराजगी जाहिर की। इस दौरान गांव में पहुंचे सचिव को खरीखोटी भी सुनाई गई। चिव ने खामियों को दूर किए जाने का भरोसा दिया। नाराजगी के बाद खामियों को दूर कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed