{"_id":"6180403898c2b5256e26f1dc","slug":"bjp-yuva-morcha-state-chief-attacks-on-akhilesh-yadav-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष का अखिलेश पर हमला, विकास का पैसा सैफई में लगाया, कार्यकर्ताओं को दिया 350 सीट जीतने का मंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष का अखिलेश पर हमला, विकास का पैसा सैफई में लगाया, कार्यकर्ताओं को दिया 350 सीट जीतने का मंत्र
Tue, 02 Nov 2021 01:00 AM IST
Abhishek Saxena
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 02 Nov 2021 01:00 AM IST
सार
भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी ने कहा कि हर वर्ग को मिल रहा योजनाओं का लाभ, उन्होंने युवाओं को 350 सीटें जीतने का मंत्र भी दिया।
विज्ञापन
भाजयुमो नेता का स्वागत करते कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से हर वर्ग लाभान्वित हो रहा है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने तो विकास का पैसा सैफई में लगा दिया। यह बात भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी ने नुनिहाई स्थित एक होटल में कार्यकर्ताओं से कही। उन्होंने 350 सीटें जीतने का मंत्र दिया।
विज्ञापन
कहा कि हर बूथ पर युवाओं को अपनी पकड़ मजबूत करनी होगी
भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष द्विवेदी के सोमवार को प्रथम बार आगरा आगमन पर रमाडा प्लाजा पर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हर बूथ पर युवाओं को अपनी पकड़ मजबूत करनी होगी। बूथ मजबूत होगा तो विधानसभा मजबूत होगी प्रदेश सरकार छात्र, गरीब, पिछड़ों को योजनाओं का लाभ दे रही है तो विरोध पार्टियों को पसंद नहीं आ रहा है। इसके पहले द्विवेदी ने फतेहाबाद रोड पर भी कार्यकर्ताओं से संवाद किया। केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, विधायक रामप्रताप सिंह चौहान, महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, क्षेत्रीय युवा मोर्चा अध्यक्ष मनीष गौतम, क्षेत्रीय मंत्री गौरव राजावत मौजूद रहे। महानगर अध्यक्ष शैलू पंडित ने आभार व्यक्त किया। संयोजक सौरभ ठाकुर रहे। इस दौरान गोगा मौर्या, अनुग्रह अवस्थी, लोकेश पलिया, अतुल अवस्थी, राहुल दुबे, जितेंद्र धाकड़, राजन गुप्ता, जेपी त्यागी, जितेंद्र मराठा, अक्षित जैन, संचित कुलश्रेष्ठ, पवन सैनी, सूरज पांडे, सोनिया कर्दम, गोविंद कुशवाह, मनीष गौतम, ऋषभ गुप्ता, ललित गौतम उपस्थित रहे।
विज्ञापन
आगरा: दुकानदार का विवाद सुलझाने पहुंचे भाजयुमो पदाधिकारी को धमकी, शांतिभंग में तीन लोग गिरफ्तार
विज्ञापन