फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bjp yuva morcha leader slapped in police custody

हिरासत में भाजयुमो नेता को जड़ा थप्पड़, हंगामा

Fri, 27 Mar 2015 02:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Fri, 27 Mar 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
पुलिस भर्ती मामले में मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने को लेकर थाना न्यू आगरा पुलिस की कार्रवाई से बिफरे कार्यकर्ता
विज्ञापन

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर थप्पड़ जड़ने पर गुरुवार को थाना न्यू आगरा में जमकर हंगामा हुआ। भाजपाइयों ने पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए थाने में ही धरना दे दिया। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप पर तीन घंटे बाद मामला शांत हुआ। पूरे प्रकरण से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया गया है।

पुलिस भर्ती में जाति विशेष के युवाओं को भर्ती करने का आरोप लगाते हुए भाजयुमो के जिलाध्यक्ष सोनू चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता गुरुवार शाम लगभग 4:30 बजे भगवान टाकीज चौराहे पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला फूंकने पहुंचे। कार्यकर्ता एकत्रित हो ही रहे थे कि थाना न्यू आगरा इंस्पेक्टर फोर्स के साथ पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। थाने पर पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं ने इंस्पेक्टर से हिरासत में लेने का कारण पूछा तो दोनों के बीच तड़का-भड़की हुई। इंस्पेक्टर ने जिलाध्यक्ष सोनू चौधरी को थप्पड़ जड़ दिया। इसी बीच भाजपा नेताओं को सूचना मिल गई। इस पर दर्जनों कार्यकर्ता थाने पहुंच गए। भाजपाइयों ने थाना घेर लिया। स्थिति बिगड़ती देख एसपी सिटी समीर सौरभ और सीओ हरीपर्वत अशोक कुमार फोर्स के साथ पहुंचे। अधिकारियों ने उन्हें समझाने की काफी कोशिश की। कार्यकर्ताओं को हिरासत से भी छोड़ दिया, मगर भाजपा नेता इंस्पेक्टर से माफी मंगवाने की मांग पर अड़े रहे। इसको लेकर शाम लगभग आठ बजे तक थाने पर हंगामा चलता रहा। अधिकारियों के मान-मनौव्वल के बाद भाजपा नेता माने। हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं को छोड़ दिया गया। थाने पर पहुंचने वालों में प्रदेश मंत्री रामप्रताप सिंह चौहान, ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल, जिलाध्यक्ष अशोक राना, महानगर अध्यक्ष नगेंद्र प्रसाद दुबे गामा, शिवशंकर शर्मा, कुंदनिका शर्मा, श्याम भदौरिया, प्रशांत पौनिया, रामकुमार शर्मा, अनिल चौधरी, बॉबी वर्मा, मोहन सिंह चाहर, शिवम पचौरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed