फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP workers should bring the achievements of the government home: District President

भाजपा कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियां घर घर पहुंचाएं: जिलाध्यक्ष

Sun, 21 Mar 2021 11:05 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
BJP workers should bring the achievements of the government home: District President
कासगंज। भारतीय जनता पार्टी की वर्चुअल बैठक जूम एप के माध्यम से संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने की। संचालन जिला महामंत्री नीरज शर्मा ने किया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश में भाजपा सरकार के 4 वर्ष पूर्ण करने पर जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। पार्टी के सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियां बताएंगे और पत्रक बांटेंगे। इस अभियान में सभी पदाधिकारी अपने-अपने बूथ पर जनसंपर्क अभियान में सम्मिलित होंगे। उन्होंने बताया कि आगामी कार्यक्रमों में प्रदेश में कराए गए विकास कार्यों के पत्रक, बुकलेट बांटी जाएंगी।
विज्ञापन

प्रत्येक ब्लॉक पर किसान पंचायत सम्मेलन, विधानसभा स्तर पर महिला सम्मेलन, जिले के 23 वार्डों पर युवा सम्मेलन होंगे। प्रत्येक बूथ पर योगी सरकार की चार साल की उपलब्धियों पर चर्चा की जाएगी। कोविड टीकाकरण अभियान के जिला संयोजक जिला महामंत्री नीरज शर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार के निर्देश पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को कोरोना का टीका लगवाने के लिए लोगों को प्रेरित करना है। टीकाकरण केंद्र पर जाकर सहयोग करना है। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता नवल किशोर कुलश्रेष्ठ, महामंत्री संजय सोलंकी, योगेंद्र चौहान, उत्तमचंद पाथरे, कौशल साहू, केपी सिंह, रविंद्र लोधी, शिवकुमार भारद्वाज, केके सक्सेना, रामनिवास राजपूत, अनुरोध प्रताप सिंह, रामगोविंद महेरे, सुशील सोलंकी, शरद गुप्ता, अरविंद मौर्य, अर्जुन बैस, संजय दुबे, मोकम सिंह, ओंकार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed