फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP workers reached Ayodhya from the district to see Ramlala

Agra News: रामलला के दर्शन करने जिले से अयोध्या पहुंचे भाजपाई

Sat, 24 Feb 2024 06:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 24 Feb 2024 06:47 PM IST
विज्ञापन
BJP workers reached Ayodhya from the district to see Ramlala
रामलला के दर्शन करने जिले से अयोध्या पहुंचे भाजपाई
विज्ञापन


मैनपुरी। शनिवार को जिले से 60 बसों से अलग-अलग 3000 भाजपा कार्यकर्ता सुबह से अयोध्या के लिए रवाना हुए। जय श्रीराम के नारों के बीच बसों को बूथ स्तर से रवाना किया गया। शहर से गई बसों को जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी ने रवाना किया।


यात्रा संयोजक उत्तम गुप्ता ने बताया कि पार्टी ने 60 बसों की व्यवस्था की थी। एक बस में 50 से 55 कार्यकर्ताओं की व्यवस्था की गई थी। 200 से अधिक चार पहिया वाहनों से भी भाजपा कार्यकर्ता अयोध्या गए हैं। अयोध्या में सरयू स्नान करने के बाद रामलला और हनुमान गढ़ी के दर्शन करने के बाद रविवार को वापस लौटेंगे। उन्होंने बताया कि बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं तक को अयोध्या ले जाने की व्यवस्था की गई है। सभी कार्यकर्ताओं के लिए फोटो लगाकर विशेष पास जारी किए गए हैं। अयोध्या के टेंट सिटी में कार्यकर्ताओं के ठहरने की व्यवस्था की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed