{"_id":"5b9d4a62867a55012c350735","slug":"bjp-workers-fight-with-each-other-to-meet-deputy-chief-minister-dinesh-sharma-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा से मिलने के लिए भिड़े भाजपाई, कमरे के बाहर हुई नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा से मिलने के लिए भिड़े भाजपाई, कमरे के बाहर हुई नोकझोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Updated Sat, 15 Sep 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा
उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा से मिलने के लिए भाजपाई आपस में भिड़ गए। नोकझोंक के बीच पदाधिकारियों के साथ खींचतान की स्थिति बन गई। मामले को शांत कराने के लिए पहुंचे एडीएम सिटी केपी सिंह की भी किसी ने नहीं सुनी। कुछ वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बीचबचाव किया। शोरशराबा सुनकर उपमुख्यमंत्री को ही कमरे से बाहर आना पड़ा।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री शाम लगभग 4:30 बजे सर्किट हाउस पहुंचे। तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनके स्वागत को पहुंच चुके थे। स्वागत सत्कार के बाद उपमुख्यमंत्री कमरे में चले गए। कुछ कार्यकर्ताओं ने भी अंदर जाने की कोशिश की तो दरवाजे पर मौजूद पुलिसकर्मियों और कुछ पदाधिकारियों ने उन्हें रोक दिया। इस पर कार्यकर्ता भड़क गए। पदाधिकारियों से उनकी कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
खींचतान की स्थिति देख पास खड़े एडीएम सिटी मौके पर पहुंचे। उन्होंने समझाने का प्रयास किया लेकिन गुस्साए कार्यकर्ताओं ने अनसुना कर दिया। काफी मशक्कत के बाद वह शांत हुए। इस बीच शोर मचता देख उपमुख्यमंत्री भी अपने कमरे से बाहर गए। कार्यकर्ताओं को शांत करने के बाद उन्होंने वहीं पर फरियादियों के प्रार्थनापत्र लिए। साथ ही जिलाधिकारी एनजी रवि कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित पाठक को पीड़ितों की शिकायत दूर करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन