फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP workers celebrated Chief Minister's birthday

Agra News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया

Mon, 05 Jun 2023 10:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 05 Jun 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
BJP workers celebrated Chief Minister's birthday
मैनपुरी/किशनी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 51 वां जन्म दिन जिले में भाजपाइयों ने मनाया। नगर पालिका में चेयरमैन संगीता गुप्ता ने केक काटा। बाद में मिष्ठान वितरित किया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में शांति का माहौल है। सभी पात्र लोग सरकार की योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार सभी वर्गों का कल्याण कर रही है। इस मौके पर ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, अधिशासी अधिकारी लालचंद भारती, वरुण मिश्रा, रवींद्र चौहान, सोनू चौहान, धीरु राठौर मौजूद रहे। किशनी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन पूर्व सभासद आदेश गुप्ता ने मनाया। समर्थकों के साथ सीएम के चित्र पर तिलक लगाकर केक काटा। केक काटने के बाद कार्यकर्ताओं को मिठाई वितरित की। घासीराम शाक्य, बॉबी भदौरिया, देवेंद्र श्रीवास्तव, राजा दुबे, पिंकू सिकरवार, चंदन गुप्ता, महेश शाक्य, अश्विनी चौहान, अजय सक्सेना, राघव बाथम, आदेश सविता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed