फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bjp worker comes on road for the Honor of the daughter

बेटी के सम्मान को सड़क पर भाजपा

Sun, 24 Jul 2016 12:50 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Sun, 24 Jul 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
bjp worker comes on road for the Honor of the daughter
भ्‍ााजपा - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
दयाशंकर प्रकरण में बैकफुट के बाद भाजपा बेटी के सम्मान को लेकर फिर फ्रंटफुट पर आ गई है। शनिवार को बसपा के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कलेक्ट्रेट का घेराव किया। बसपा महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दकी को पार्टी से बर्खास्त और गिरफ्तार करने की मांग की। इस संबंध में एडीएम सिटी धमेंद्र सिंह को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन भी सौंपा। ऐसा न होने पर सड़क पर उतरकर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

आनन-फानन में तय किए गए ‘बेटी के सम्मान में, भाजपा मैदान में’ कार्यक्रम के तहत पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद डा. रामशंकर कठेरिया, विधायकगण योगेंद्र उपाध्याय व जगन प्रसाद गर्ग, जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया और महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे के नेतृत्व में कार्यकर्ता शनिवार को एमजी रोड स्थित वाल्मीकि वाटिका में एकत्रित हुए।
विज्ञापन

यहां से जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कठेरिया ने कहा कि बेटी को देवी माना जाता है, चाहे वह किसी भी समाज की हो। उन्होंने दयाशंकर की पत्नी, बेटी और मां से अपशब्द बोलने वाले बसपा नेताओं को पार्टी से बर्खास्त करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान बेटी के खिलाफ गलत शब्दों के प्रयोग की रिकॉर्डिंग की जांच कर दोषी लोगों पर मुकदमा दर्ज किया जाए। साथ ही दयाशंकर के परिजनों को सुरक्षा प्रदान की जाए।
इस दौरान भाजपाइयों ने बसपा नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में विजय दत्त पालीवाल, अनिल चौधरी, रामप्रताप सिंह चौहान, राजकुमार चाहर, अंजुला माहौर, अश्विनी वशिष्ठ, हेमंत भोजवानी, भानु महाजन, डा. जीएस धर्मेश, सुनील शर्मा, नवल तिवारी, जेडी शर्मा, मधुसूदन शर्मा, मनोज गर्ग, अशोक चौबे, सत्यदेव दुबे, संध्या जोशी, संतोष कटारा, अवधेश रावत, दीपक ढल, गौरव राजावत, सुनील कर्मचंदानी, शरद चौहान, बॉबी वर्मा, मनोज शर्मा उपस्थित रहे।
चरमराई यातायात व्यवस्था
भाजपा के जुलूस के चलते एमजी रोड पर यातायात व्यवस्था चरमरा गई। रोड पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम की स्थिति देख ट्रैफिक को पुलिस ने कलेक्ट्रेट से सुभाष पार्क के बीच वाहनों का आवागमन रोक दिया। इससे राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। उमस भरी गर्मी में स्कूली बच्चे भी परेशान हो गए।
दूरियां दिखीं कम
धुर विरोधी माने जाने वाले डा. रामशंकर कठेरिया और अंजुला माहौर प्रदर्शन के दौरान काफी करीब नजर आए। कलेक्ट्रेट पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के दौरान दोनों पास-पास दिखे। बता दें कि अंजुला और कठेरिया में छत्तीस का आंकड़ा है। पूर्व में भाजपा छोड़कर जाने के लिए अंजुला ने कठेरिया पर ही निशाना साधा था। तब से दोनों के बीच में खाई खिंची हुई थी।

चंद घंटों में जुटाई भीड़
प्रदर्शन में एक सांसद और दो विधायकों के शामिल होने के बावजूद भीड़ अपेक्षाकृत कम थी। हालांकि इसके लिए नेताओं को समय भी काफी कम मिला था। शुक्रवार देर शाम को ही यह कार्यक्रम फाइनल हुआ, इसके बाद शनिवार सुबह से भीड़ जुटाने के लिए मशक्कत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed