फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bjp will serve khichdi with scheduled caste people before lok sabha election 2019

लोकसभा चुनाव में जीत के लिए भाजपा पकाएगी सियासी 'खिचड़ी', बनाया यह प्लान

Thu, 28 Feb 2019 01:37 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 28 Feb 2019 01:37 PM IST
विज्ञापन
bjp will serve khichdi with scheduled caste people before lok sabha election 2019
भाजपा
भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी सिलसिले में बुधवार को ब्रज क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक फतेहाबाद रोड स्थित पर्ल्स रिजार्ट में हुई। प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत गौतम ने पदाधिकारियों को जीत का मंत्र दिया। 
विज्ञापन


दोनों नेताओँ ने भाजपा कार्यकर्ताओं को सेल्फ मोड में रहने को कहा। साथ ही पुरुषार्थ और पराक्रम की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि अनुसूचित मोर्चा सहभोज और खिचड़ी कार्यक्रम आयोजित करे और इन कार्यक्रमों में पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

  
संगठन के कार्यों की समीक्षा के दौरान प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने पदाधिकारियों से एक-एक कर सीधा संवाद किया। उन्होंने पूछा कि 11 से 15 फरवरी समर्पण दिवस कार्यक्रम कितने बूथों पर हुआ, कितनी धनराशि प्राप्त हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मेरा परिवार भाजपा परिवार कार्यक्रम, 71 लाख कार्यकर्ता और 3.5 करोड़ लाभार्थियों के नंबर फीड करने हैं। लोकसभा को आवंटित नंबर पर मिस्ड कॉल की अपडेट सूची आदि के बारे में बात की। उन्होंने आगे होने वाले कार्यक्रमों के विषय में भी जानकारी दी।

bjp will serve khichdi with scheduled caste people before lok sabha election 2019
क्षेत्रीय बैठक में भाजपा के पदाधिकारी
बैठक में प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, क्षेत्र संगठन मंत्री भवानी सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष बीएल वर्मा, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, अंजुला माहौर, धर्मवीर प्रजापति, हेमेंद्र शर्मा, सांसद रामशंकर कठेरिया, विधायक योगेंद्र उपाध्याय, चौधरी उदयभान सिंह, महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे, जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया, प्रमोद गुप्ता, प्रदीप भाटी, केके भारद्वाज, सुरेंद्र गुप्ता, विनोद अग्रवाल, गौरव वार्ष्णेय, रामप्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।

अब यह कार्यक्रम शुरू करेगी भाजपा

- 28 फरवरी को देश के 14000 मंडलों के एक करोड़ कार्यकर्ताओं से पीएम मोदी 11 बजे सीधा संवाद करेंगे।
- 2 मार्च को विजय संकल्प बाइक रैली होगी। हर विधानसभा में 50-70 किमी की रैली होगी। 
- भाजपा के पांचों मोर्चे अब लोकसभा स्तर और विधानसभा स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करेंगे।
- प्रत्याशी घोषित होने पर मंडल स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन और आईटी, सोशल मीडिया सम्मेलन होंगे।
- अनुसूचित मोर्चा को सहभोज और खिचड़ी कार्यक्रम करेगा। इन कार्यक्रम में पदाधिकारी हिस्सा लेंगे।
- ‘मोदी एक ही विकल्प’ के स्टीकर हर लोकसभा क्षेत्र में करीब 50 हजार लोगों के वाहनों पर लगेंगे।  
- सरकार की योजना और विकास कार्यों की एक छोटी पुस्तक प्रति लोकसभा 50 हजार लाभार्थियों तक पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed