फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP will celebrate Janseva week on birth anniversary of Deendayal Upadhyaya

दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर जनसेवा सप्ताह मनाएगी भाजपा, चलाया जाएगा ये अभियान

Sat, 08 Sep 2018 12:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 08 Sep 2018 12:36 PM IST
विज्ञापन
BJP will celebrate Janseva week on birth anniversary of Deendayal Upadhyaya
बैठक में मौजूद भाजपा के पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
आगरा के जयपुर हाउस में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र की बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर 17 से 25 सितंबर तक जनसेवा सप्ताह के कार्यक्रमों की रूपरेखा बताई। इसकी सफलता के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपीं। 
विज्ञापन


प्रदेश संगठन मंत्री ने बताया कि जन सेवा सप्ताह में भाजपा अपने संगठन के हर मंडल स्तर पर मेडिकल कैंप लगाएगी, जिसमें चिकित्सा विशेषज्ञ डॉक्टर रहेंगे। इस सप्ताह के तहत आयुष्मान भारत योजना के कार्डों का वितरण होगा। कैंपों में सांसद व विधायक उपस्थित रहेंगे। 16 सितंबर को हर विधानसभा क्षेत्र में काव्यांजलि का आयोजन किया जाएगा, जिसमें अटल जी की कविताओं का पाठ व गायन किया जाएगा। 
विज्ञापन


बंसल ने बताया कि अटलजी के निधन के कारण संगठन का काम रोका गया था। अब बूथ समितियों के गठन को पूर्ण करने के लिए 10 सितंबर का समय तय हुआ है। बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान 30 सितंबर तक चलेगा। अभियान के अंतर्गत कार्यकर्ता हर बूथ स्तर पर भाजपा के सदस्य बनाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता में लाभार्थी योजनाओं की जानकारी देने के लिए सांसद व विधायक प्रत्येक माह में 10 दिन तक जनसंपर्क अभियान चलाएंगे। भाजपा द्वारा अक्टूबर तथा दिसंबर में ग्राम चौपाल का आयोजन किया जाएगा, इनमें सांसद व विधायक उपस्थित रहेंगे।

महानगर इकाई को फटकार

बैठक में संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने 50 सक्रिय कार्यकर्ताओं की फर्जी सूची देने पर आगरा महानगर इकाई को फटकार भी लगाई। उन्होंने महानगर इकाई से पिछले निर्देशों के अनुसार तैयार की गई 50 कार्यकर्ताओं की सूची मांगी। महानगर इकाई ने जैसे ही यह सूची उन्हें उपलब्ध कराई, इसे देखकर वो भड़क गए।
 
बंसल ने कहा कि बिना समन्वय समिति की बैठक के इस सूची को तैयार किया गया है। महानगर इकाई के पदाधिकारियों ने जब इससे इनकार किया तो संगठन मंत्री ने कहा कि उनकी इंटेलीजेंस सभी पदाधिकारियों की कार्यप्रणाली पर पूरी नजर रखे हुए हैं। संगठन मंत्री ने बताया कि यह सूची बंद कमरे में तैयार की गई। उन्होंने इस फर्जी सूची को खारिज करते हुए 10 सितंबर तक नई सूची तैयार करने का आदेश दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed