फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bjp will add muslims in mission modi mitra for Lok Sabha Election 2024

भाजपा का मुस्लिम कार्ड: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बीजेपी ने मुस्लिमों की ओर बढ़ाया दोस्ती का हाथ, ये है प्लान

Tue, 06 Jun 2023 01:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 06 Jun 2023 01:06 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी राजनीतिक दल मंथन कर रहे हैं। इसी बीच भाजपा ने यूपी में मिशन-80 के लिए नई रणनीति तैयार की है। यूपी की सभी 80 सीटें जीतने के लिए भाजपा मुस्लिम वोटर को साधने में जुट गई है।
 

विज्ञापन
bjp will add muslims in mission modi mitra for Lok Sabha Election 2024
भाजपा - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में सबका साथ-सबका विकास का वायदा मजबूत करने के लिए मुस्लिम समुदाय की ओर दोस्ती का हाथ बढ़ाया है। मिशन-80 यानी प्रदेश की सभी सीटों पर भगवा के लिए हर लोकसभा क्षेत्र में पांच-पांच हजार मुस्लिम लोगों 'मोदी मित्र' बनाया जाएगा। इसके लिए पसमांदा मुस्लिम संवाद कार्यक्रम आयोजित होंगे। पहले चरण में खास फोकस 25 लोकसभा सीटों पर होगा।

विज्ञापन


भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने इसके लिए 400 कार्यक्रम प्रमुख बनाए हैं, जो मुस्लिम समुदाय के डॉक्टर्स, इंजीनियर, अधिवक्ता व प्रबुद्ध लोगों से संवाद करेंगे। उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अशफाक सैफी ने बताया कि भाजपा ने इस निकाय चुनाव में 400 मुस्लिमों को टिकट दिया। नतीजा यह निकला कि भाजपा ऐसी सीटों पर जीती, जहां पहले कभी नहीं जीत पाई थी। संभल की गिन्नौर नगर पंचायत, सिरसी नगर पंचायत, महमूदपुर माफी और मुरादाबाद नगर पंचायतों में भी भाजपा के उम्मीदवारों ने बेहतर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पार्टी ने पसमांदा (पिछड़े) तबके के मुस्लिमों को केंद्र और राज्य की विभिन्न लाभकारी योजनाओं में बगैर भेदभाव के शामिल करके लाभ दिया है। इससे पार्टी सबका साथ-सबका विकास का अपना मकसद साफ कर रही है। यही बात मुस्लिम मतदाताओं को समझानी है। सैफी ने बताया कि अभियान की शुरुआत संभल से कर दी गई है। अभी तक विपक्ष मुस्लिम को डराकर वोट की राजनीति करता रहा है। अब यह नहीं चलेगा। मदरसों व मस्जिदों के मौलवी और सूफी संतों के माध्यम से मुस्लिम समाज के लोगों को जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पिता के मोबाइल में बेटी के अश्लील फोटो: मां ने पूछा तो सामने आया शर्मनाक सच; बोली- पापा ने किया इस तरह मजबूर

इन सीटों पर फोकस

बिजनौैर, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल, रायबरेली, घोसी, लालगंज, जौनपुर, मुजफ्फरनगर, नगीना, आंबेडकर नगर, गाजीपुर, सहारनपुर, आजमगढ़, रामपुर सहित 25 मुस्लिम बहुल लोकसभा सीटों पर फोकस करते हुए संवाद कराएगी।

ये भी पढ़ें - BJP मेयर का 'बंदूकबाज' देवर गिरफ्तार: सड़क पर की थी खुलेआम फायरिंग, भेजा गया जेल

21 जून को मदरसों में होगा योग

मोर्चा की ओर से 21 जून को 900 मदरसों में योग दिवस मनाया जाएगा। सूफी विचारधारा के मुस्लिम मदरसों में योग के महत्व को बताएंगे। महा जनसंपर्क अभियान 30 मई से शुरू हो चुका है, जो 30 जून तक चलेगा।

ये भी पढ़ें - बैंड के शोर में आई मौत: नाच रहे थे बराती, तभी जेनरेटर ने ली महिला की जान; दूल्हे को अकेला छोड़ भागे

उर्दू में छपेंगी एक लाख किताबें

भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात पर एक लाख किताबें उर्दू में छपवाएगी, जिन्हें बांटा जाएगा। पार्टी कार्यकर्ता इन किताबों को प्रबुद्ध लोगों को देंगे, ताकि वह बच्चों को मन की बात का मर्म बता सकें। अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता भी अभियान में निरंतर सक्रिय रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed