फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP, SP and Congress focus on Mathura in Up election 2022

UP Election 2022: भाजपा ही नहीं सपा और कांग्रेस के लिए भी खास बनी भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा

Sat, 05 Feb 2022 11:41 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 05 Feb 2022 11:41 AM IST
सार

मथुरा जिले में प्रथम चरण में 10 फरवरी को मतदान होना है। इसे लेकर भाजपा ने चुनाव प्रचार में ताकत झोंक रखी है। सपा, रालोद और कांग्रेस ने भी पीछे नहीं है।

विज्ञापन
BJP, SP and Congress focus on Mathura in Up election 2022
श्रीकृष्ण जन्मस्थान, मथुरा

विस्तार

भाजपा के लिए इस बार मथुरा विधानसभा सीट का चुनाव खास हो गया है। चुनाव से पहले भाजपा ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन को जमकर हवा दी थी। हिंदू राजनीति की दृष्टि से भाजपा इस सीट पर अपना कब्जा हर हाल में बरकरार रखना चाहती है। इसी के दृष्टिगत केंद्रीय गृहमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक यहां पूरी ताकत झोंक रहे हैं। मथुरा में जीत के लिए सपा के साथ-साथ कांग्रेस भी पीछे रहती नजर नहीं आ रही हैं। दोनों दल जोर-शोर में प्रचार में लगे हुए हैं।  

विज्ञापन


भाजपा के चुनावी एजेंडें में अयोध्या, काशी और मथुरा शुरू से रहे हैं। अयोध्या में मंदिर निर्माण की नींव पड़ चुकी है तो काशी का कायाकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेतृत्व में चल रहा है। ऐसे में अब भाजपा की मथुरा पर है। यही कारण है कि मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुक्ति को लेकर भाजपा नेता अपने बयानों से हवा देते रहे। यहां तक कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के यहां से चुनाव लड़ने की अटकलें लगी थीं। चर्चाओं का यह दौर लंबे समय तक चला। भले भी मुख्यमंत्री गोरखपुर से चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन मथुरा सीट भाजपा के लिए खास बन गई है। 

विज्ञापन

भाजपा के ये नेता कर चुके हैं प्रचार 

भाजपा के दिग्गज इस सीट को हर हाल में बरकरार रखने के लिए ताकत लगा रहे हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह अब तक यहां चुनाव प्रचार कर चुके हैं। संभावना है कि मुख्यमंत्री का आगमन यहां फिर होगा। अमित शाह भी दोबारा आ सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा, रालोद और कांग्रेस भी प्रचार में जुटी 

भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि पर भाजपा की इस आक्रामक चुनाव प्रचार शैली को देखकर सपा-रालोद गठबंधन ही नहीं कांग्रेस भी पूरी ताकत से यहां जुटी हुई है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और रालोद मुखिया जयंत चौधरी शनिवार को मथुरा में चुनावी सभा के लिए आ रहे हैं। 

चुनाव प्रचार के लिए अंतिम दिन कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी मथुरा में रोड शो के माध्यम से मथुरावासियों को कांग्रेस प्रत्याशी के लिए मतदान करने की अपील करेंगी। भाजपा की ओर से अब रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के भी कार्यक्रम संभावित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed