फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bjp's seniour leaders out from state executive

भाजपा: प्रदेश कार्यकारिणी से जिले के दिग्गजों की छुट्टी

Wed, 13 Jul 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Wed, 13 Jul 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
bjp's seniour leaders out from state executive
नवीन जैन - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में जिले के कई दिग्गजों की छुट्टी कर नए चेहरों को जगह दी गई है। ब्रजक्षेत्र कोषाध्यक्ष रहे नवीन जैन को सह कोषाध्यक्ष और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रहे खंदौली के धर्मवीर प्रजापति को मंत्री बनाया गया है। पूरे मंडल से सिर्फ ये दो ही पदाधिकारी प्रदेश कार्यकारणी में जगह पाने में कामयाब रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि इससे पिछली कार्यकारिणी में शहर के हरद्वार दुबे उपाध्यक्ष, राम प्रताप सिंह चौहान और बेबी रानी मौर्य मंत्री थे। अब इन तीनों को जगह नहीं मिल पाई है। इनके अलावा ब्रजक्षेत्र कार्यकारिणी में रहे कई पदाधिकारी भी दावेदारी कर रहे थे मगर, वे भी कामयाब नहीं हो सके। मथुरा, फीरोजाबाद, मैनपुरी तो खाली रह गए। बताया जा रहा है कि शहर के नवीन जैन संघ में अपनी पकड़ और धर्मवीर प्रजापति जातिगत समीकरण की वजह से प्रदेश कार्यकारिणी में जगह बनाने में सफल रहे हैं। नवीन जैन पूर्व डिप्टी मेयर भी रहे हैं। वे कई सामाजिक और व्यापारिक संगठनों से भी जुड़े हैं। गौरतलब है कि 16-17 जुलाई को झांसी में प्रदेश कार्य समिति की बैठक है। इसमें सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को उपस्थित रहना है।
विज्ञापन

दावेदारों ने बंद किए अपने फोन
भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की सूची मंगलवार देर शाम जारी हुई। हालांकि इसको लेकर दोपहर से ही चर्चाएं शुरू हो गई थीं। ऐसे में कई दावेदार लगातार इधर-उधर फोन करके अपने स्थिति पता कर रहे थे। मगर, देर शाम जब सूची जारी हुई तो उसमें नाम न होने से उनके चेहरे उतर गए। स्थिति ये थी कि उन्होंने अपने मोबाइल फोन ही बंद कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed