फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP releases list of candidates for Rural Development Bank electionsBJP releases list of candidates for Rural Development Bank elections

Agra News: ग्रामीण विकास बैंक के चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की सूची

Mon, 19 Jan 2026 02:55 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
BJP releases list of candidates for Rural Development Bank electionsBJP releases list of candidates for Rural Development Bank elections
आगरा। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्रामीण विकास बैंक में शाखा प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने सात प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। दो शाखाओं के लिए प्रत्याशियों के नाम का एलान सोमवार को होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया ने बताया कि बाह से रामबरन कुशवाह, फतेहाबाद से राजेश कुशवाह, सैंया से पुरुषोत्तम त्यागी, खेरागढ़ से विजय पाल सिंह सिकरवार, जगनेर से पदम सिंह तोमर, किरावली से पवन इंदौलिया और शाहगंज से रनवीर सिंह प्रत्याशी होंगे। वहीं, एत्मादपुर और खंदौली में अभी प्रत्याशियों को लेकर तस्वीर साफ नहीं हो सकी है। महानगर अध्यक्ष राज कुमार गुप्ता ने बताया कि सोमवार को सूची जारी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सहकारी ग्राम विकास बैंक के शाखा प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए सोमवार को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी। 20 जनवरी को नामांकन व 22 जनवरी को नाम वापसी और चुनाव चिह्न आवंटित होंगे। 27 जनवरी को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा और इसी दिन परिणाम घोषित हो जाएगा। इसके बाद 6 फरवरी से प्रबंध कमेटी सदस्यों के निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू होगी जो 16 फरवरी को खत्म होगी। सभापति, उपसभापति व अन्य समितियों में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के निर्वाचन की प्रक्रिया 17 फरवरी को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed