फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP is a party that understands the pain of Dalits and backwards: Minister of State

दलितों और पिछड़ों का दर्द समझने वाली पार्टी है भाजपा : राज्यमंत्री

Mon, 05 Jul 2021 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
BJP is a party that understands the pain of Dalits and backwards: Minister of State
टूंडला (फिरोजाबाद)। सपा-बसपा के 30 कार्यकर्ताओं ने सोमवार को रामपुर गांव में राज्यमंत्री डॉ. जेएस धर्मेश के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारें सबका साथ, सबका विश्वास, सबका विकास के साथ कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा बिना भेदभाव बिना जाति धर्म आधार पर सभी वर्ग को अपने साथ लेकर चल रही है। कहा कि बसपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि दलितों को हमेशा टिकट के रूप में बेचा गया। भाजपा सभी जाति धर्म की पार्टी है। इस अवसर पर सपा-बसपा के 30 कार्यकर्ताओं ने राज्यमंत्री जेएस धर्मेश के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन

भाजपा जिला कोषाध्यक्ष महिपाल सिंह निषाद, जिला उपाध्यक्ष दीपक राजौरिया एवं किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र दीक्षित, मंडल महामंत्री निशांत पचौरी और मंडल मंत्री देवेंद्र ने सभी लोगों का भाजपा की पट्टिका पहनाकर स्वागत किया। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में विजय सिंह पूर्व प्रधान, कुंवरसेन प्रधान, भूपेंद्र प्रधान, नितेश प्रधान, रामवीर सिंह प्रधान, मानिकचंद बीडीसी, दिनेश कुमार, डोरीलाल, रघुवीर सिंह, मुकेश कुमार, चंद्रभान, देवेंद्र कुमार, जयप्रकाश भारती, डॉ. योगेश कुमार और अखिलेश गौतम आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसायनी में राज्यमंत्री धर्मेश का सम्मान
टूंडला (फिरोजाबाद)। ग्राम पंचायत उसायनी पहुंचने पर राज्यमंत्री जीएस धर्मेश का नवनिर्वाचित प्रधान बृजेश कुमारी एडवोकेट एवं ग्राम पंचायत के लोगों ने सम्मानित किया। इस दौरान ग्राम प्रधान बृजेश कुमार एडवोकेट ने ग्राम पंचायत में स्वीकृत कन्या महाविद्यालय को जल्द बनवाने, उसायनी-सलेमपुर-नगला खार मुख्य चौराहे पर फ्लाईओवर पुल बनवाने की मांग की। मांग के संबंध में प्रधान ने राज्यमंत्री को ज्ञापन भी सौंपा। नीरज यादव, पुष्पेंद्र यादव, रामनिवास यादव, आदित्य यादव, ललितेश कुमार, विजय कुमार, देव शर्मा, अरुण शर्मा, अवधेश दीक्षित, प्रेम यादव, कैलाश यादव, कालीचरण यादव, श्रीनिवास जैन आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता शरण पाल शर्मा और संचालन अरुण शर्मा, विवेक शर्मा ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed