{"_id":"5dd57a598ebc3e54e037285f","slug":"bjp-political-mainpuri-news-agr416231343","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा: जिलाध्यक्ष पद पर 14 नेताओं ने ठोंकी दावेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा: जिलाध्यक्ष पद पर 14 नेताओं ने ठोंकी दावेदारी
विज्ञापन
20एमएनपी-22-भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन करते भाजपाई
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए बुधवार को जिला पार्टी कार्यालय पर नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। कुल 14 नेताओं ने जिलाध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी की है। हालांकि अंतिम निर्णय पार्टी हाईकमान की ओर से लिया जाएगा।
बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिलाध्यक्ष पद के लिए पार्टी कार्यालय पर नामांकन हुए। चुनाव अधिकारी के रूप में साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा और सहायक चुनाव अधिकारी के रूप में प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी मौजूद रहे। एक-एक करके उन्होंने सभी 14 दावेदारों से नामांकन पत्र लिए। नामांकन प्रक्रिया सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक चली। इस बीच सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम पार्टी कार्यालय पर किए गए थे। खुद एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने सुरक्षा की कमान संभाली।
इन्होंने किया नामांकन
वर्तमान जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता के साथ ही पूर्व जिलाध्यक्ष शिवदत्त भदौरिया, अरविंद तोमर, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान के अलावा प्रदीप चौहान राज, राहुल चतुर्वेदी, कलक्टर सिंह राजपूत, ममता राजपूत, संजय चौहान, अहिवरन सिंह राजपूत, विजय सिंह बैस, राहुल राठौर, रामशरन वर्मा, विक्रम कश्यप ने नामांकन किए हैं।
विज्ञापन
सभी ने नाम भी लिए वापस
पार्टी सूत्रों की मानें तो निर्धारित चुनाव प्रक्रिया के तहत जिलाध्यक्ष चुनने का अधिकार चुने गए बीस मंडल अध्यक्ष और बीस जिला प्रतिनिधि का है लेकिन यहां ऐसा नहीं हुआ। कुल 14 नेताओं ने दावेदारी ठोंकते हुए नामांकन किया, साथ ही सभी से नाम वापसी पत्र में हस्ताक्षर भी करा लिए गए। चुनाव प्रक्रिया के बाद भी जिलाध्यक्ष का चुनाव प्रदेश स्तरीय नेताओं के द्वारा ही किया जाएगा।