{"_id":"5dd423e28ebc3e548170e3ef","slug":"bjp-political-mainpuri-news-agr416076120","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने पकड़ा कार्यकर्ता तो भाजपाइयों ने घेरी कोतवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने पकड़ा कार्यकर्ता तो भाजपाइयों ने घेरी कोतवाली
विज्ञापन
19एमएनपी-39-कोतवाली में धरने पर बैठे भाजपा नेता व कार्यकर्ता।
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। सेक्टर संयोजक को हिरासत में लिए जाने पर भाजपा नेता भड़क गए। मंगलवार शाम कोतवाली का घेराव करते हुए भाजपाइयों ने धरना दिया। इस बीच पूर्व विधायक सहित भाजपा नेताओं की कोतवाल से झड़प हुई। जब तक भाजपा नेताओं ने युवक को छुड़ा नहीं लिया वह कोतवाली से नहीं हटे।
कोतवाली क्षेत्र के पुलंदर वाली बगिया निवासी मोहित चौहान भाजपा के सेक्टर संयोजक हैं। मंगलवार को पुलिस उन्हें किसी मामले में पूछताछ के लिए कोतवाली ले आई। पार्टी नेता को हिरासत में लिए जाने पर भाजपा नेता भड़क गए। रात करीब साढ़े सात बजे बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता कोतवाली पहुंच गए। कोतवाली का घेराव करते हुए पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया और कोतवाली परिसर में ही धरने पर बैठ गए। इस बीच पार्टी नेताओं की कोतवाल से भी झड़प हुई। हंगामा होता देख पुलिस ने मोहित को कोतवाली से एलाऊ थाने भेज दिया।
नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस राजनीतिक इशारे पर भाजपाइयों को गलत मामलों में फंसाने की कोशिश कर रही है। भाजपा नेताओं के विरोध के आगे कोतवाली पुलिस को बैकफुट पर आना पड़ा। करीब डेढ़ घंटा बाद एलाऊ थाने से मोहित को बुलाकर कोतवाली पुलिस ने छोड़ दिया। इसके बाद ही भाजपाइयों का गुस्सा शांत हुआ। धरना प्रदर्शन में भाजपा नेता शिवदत्त भदौरिया, पूर्व विधायक अशोक सिंह चौहान, करनपाल सिंह, दिनेश चौहान, राहुल भारती, अमित गुप्ता, विवेक चौहान, गौतम चौहान आदि भाजपाई नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
वजह बताओ क्यों किया हिरासत में
कोतवाली में एकत्रित हुए भाजपा नेता कोतवाल से एक ही सवाल कर रहे थे। वह सवाल था कि युवक को हिरासत में क्यों लिया गया। हालांकि पुलिस इस पर चुप्पी साधे रही। भाजपाइयों ने आरोप लगाया कि पुलिस विरोधी दलों के इशारे पर काम कर रही है। पार्टी को कमजोर करने के लिए निर्दोष पदाधिकारियों पर कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने किसी की गिरफ्तारी नहीं की थी। मोहित चौहान को गोपनीय पूछताछ के लिए लाया गया था। पूछताछ के बाद मोहित को छोड़ दिया गया।
पीआर शर्मा, इंस्पेक्टर