{"_id":"5b76ce5b42c792465f7ce1a8","slug":"bjp-mla-tonsure-their-heads-to-pay-homage-to-atal-bihari-vajpayee","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटल जी की अंत्येष्टि पर भाजपा विधायक ने कराया मुंडन, कहा- मेरे पिता तुल्य थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटल जी की अंत्येष्टि पर भाजपा विधायक ने कराया मुंडन, कहा- मेरे पिता तुल्य थे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 18 Aug 2018 08:10 AM IST
विज्ञापन
भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने कराया मुंडन
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय राजनीति के 'पितामह' पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पंचतत्व में विलीन हो गए। शुक्रवार को अटल जी की अंत्येष्टि नई दिल्ली के स्मृति स्थल पर की गई। लाखों लोग उनकी अनंत यात्रा में शामिल हुए।
आगरा उत्तर विधानसभा के विधायक जगन प्रसाद गर्ग भी अटल जी की अंत्येष्टि में शामिल हुए। अंत्येष्टि के बाद भाजपा विधायक ने मुंडन कराकर अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
अटल जी के निधन पर विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने गहरा दुख जताया। उन्होंने फेसबुक पर लिखा कि श्रेद्धय अटल जी का पिता के रूप में मेरे ऊपर आशीर्वाद रहा। मेरा जो भी राजनीतिक जीवन है उनकी की देन है।
विज्ञापन
दिल्ली में स्मृति स्थल पर अटल जी का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया। पिता के अंतिम समय में पुत्र का जो कर्तव्य होता है। उसी का पालन करते हुऐ अपने केश श्रद्धेय अटल जी को समर्पित किए हैं।