फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bjp mla supporters beaten toll workers in mathura

मथुराः BJP विधायक की गाड़ी पर गिरा बैरियर, समर्थकों ने टोल कर्मचारियों को पीटा

Wed, 14 Feb 2018 09:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फरह (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फरह (मथुरा) Updated Wed, 14 Feb 2018 09:05 AM IST
विज्ञापन
bjp mla supporters beaten toll workers in mathura
विधायक के समर्थकों ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के फरह के मखदूम में मंगलवार की रात एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे भाजपा विधायक पूरन प्रकाश की गाड़ी पर महुअन टोल पर बैरियर गिर गया। इस पर उनके समर्थकों ने हंगामा करते हुए टोल कर्मियों की पिटाईऱ् कर दी। 
विज्ञापन


टोल कर्मियों का कहना है कि विधायक ने काफी देर तक टोल को फ्री करा दिया था। वहीं विधायक का आरोप है कि उनकी गाड़ी पर जानबूझकर बैरियर गिराया गया। विधायक के ड्राइवर ने टोल कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन


बलदेव के विधायक पूरन प्रकाश सुबह को करीब साढ़े दस बजे फरह में स्थित केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान मखदूम में आयोजित एक कार्यशाला में शामिल होने जा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक की गाड़ी के आगे एक सरकारी गाड़ी भी चल रही थी। इस पर भारत सरकार लिखा हुआ था। टोल से इस गाड़ी को निकाल दिया गया। पीछे से विधायक पूरन प्रकाश की गाड़ी आई तो अचानक उस पर बैरियर गिर गया। 

इस पर विधायक ने गाड़ी रुकवा ली। विधायक भी नीचे उतर आए। इसी दौरान गाड़ी में मौजूद विधायक के लोगों ने टोल कर्मियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। 

कैमरे में विधायक के समर्थक मारपीट करते नजर आ रहे हैं। वहीं विधायक पूरन प्रकाश का कहना था कि टोल कर्मी आए दिन लोगों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं। उनकी गाड़ी जब टोल पर पहुंची तो अचानक बैरियर गिरा दिया। यह मेरे ऊपर हमला है।  

विधायक ने टोल फ्री करा दिया था

वहीं टोल मैनेजर ओपी यादव का कहना है कि करीब ग्यारह बजे विधायक टोल पर आए थे। उनके आगे एक सरकारी गाड़ी थी। उस गाड़ी को हमने निकाल दिया। 

पीछे से तेज रफ्तार से विधायक की गाड़ी आई। अचानक बैरियर बूम उनकी गाड़ी को लग गया। विधायकों के समर्थकों ने टोल कर्मियों के साथ मारपीट की। कई गाड़ियां टोल फ्री करा दी थीं। 

सीओ रिफाइनरी विनय सिंह चौहान का कहना है कि विधायक के ड्राइवर ने तहरीर दी है जिसमें टोल कर्मियों पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed