फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP MLA furious over not getting a chance to speak on stage.

Agra News: मंच पर बोलने का मौका न मिलने पर भड़के भाजपा विधायक

Sun, 09 Aug 2026 02:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 09 Aug 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
BJP MLA furious over not getting a chance to speak on stage.
फतेहाबाद। भाजपा की समरसता यात्रा के दौरान मंच पर बोलने का मौका न मिलने पर फतेहाबाद के पार्टी विधायक छोटेलाल वर्मा भड़क गए। उन्होंने मंडल अध्यक्ष को खूब खरी-खोटी सुनाई। घटना का 38 सेकंड का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

संत रविदास की जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को ग्राम पंचायत बिहारी के गांव दखलीपुरा में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। समय के अभाव में कार्यक्रम संयोजक उमाशंकर माहौर को मंच पर बोलने का मौका दिया गया। बाकी लोगों का वक्तव्य नहीं हुआ। वायरल वीडियो में नाराज विधायक मंडल अध्यक्ष देहात योगेश चौहान से कहते हुए नजर आ रहे हैं कि जब मुझे बोलने का मौका नहीं दिया जाता, तो बुलाया ही क्यों गया। मंडल अध्यक्ष ने बताया कि समय के अभाव में विधायक को बोलने का मौका नहीं मिल पाया। वहीं, मामले में विधायक ने कहा कि मुझे कार्यक्रम में बुलाया था लेकिन बोलने का मौका नहीं दिया गया। इसका उन्होंने विरोध दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed