फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP Minority Morcha President Jamal Siddiqui said Yogi Adityanath fear ended among Muslims

आगरा: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कहा- मुसलमानों में खत्म हुआ योगी का डर

Mon, 08 Nov 2021 09:56 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 08 Nov 2021 09:56 PM IST
सार

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी सोमवार को आगरा पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि अखिलेश तो मार्केट में कहीं नहीं हैं। सभी दलों ने मुस्लिमों को भाजपा का डर दिखाकर छला है। मुसलमानों में अब डर खत्म हो गया है। 

विज्ञापन
BJP Minority Morcha President Jamal Siddiqui said Yogi Adityanath fear ended among Muslims
प्रेसवार्ता करते जमाल सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कहा है कि मुस्लिमों को समझ में आ गया है कि हाजी टोपी पहनने से वोट नहीं मिलेगा। अखिलेश यादव तो मार्केट में कहीं नहीं हैं। मुसलमानों में अब योगी आदित्यनाथ का डर खत्म हो गया है। योगी का भगवा तो चिश्तिया कलर है।

विज्ञापन


भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष हाजी अल्ताफ हुसैन के आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए सिद्दीकी ने आजम खां और मुख्तार अंसारी को लेकर मुस्लिमों में नाराजगी के सवाल पर कहा कि आजम खां ने वक्फ की संपत्तियां कब्जाई, किसी हिंदू की नहीं मुस्लिमों की संपत्ति पर कब्जा किया। उनके प्रति मुस्लिमों में कोई सहानुभूति नहीं है। 
विज्ञापन


मुख्तार अंसारी के सवाल पर उन्होंने कहा कि अपराधियों का कोई धर्म नहीं होता है। मुख्यमंत्री योगी ने बिना किसी भेदभाव के समाज के लिए कष्टदायक लोगों को उनके अंजाम तक पहुंचाया है। सिद्दीकी ने कहा कि भाजपा की स्थापना में मुस्लिमों का योगदान रहा है। मुंबई में भाजपा की स्थापना के लिए की गई बैठक की अध्यक्षता अब्दुल करीम छागला ने की थी। भाजपा ने सिकंदर बख्त जैसे नेता दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा-बसपा पर साधा निशाना
उन्होंने कहा कि पहले सपा आई, मुस्लिमों को छला, फिर बसपा ने ठगा और फिर क्षेत्रीय दलों ने भी अल्पसंख्यक खासतौर से मुस्लिमों का उपयोग किया। भाजपा से डराते रहे, ताकि मुस्लिम भाजपा की ओर नहीं आ जाएं, लेकिन अब मुस्लिम समझ गया है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने बिना किसी भेदभाव के सभी योजनाओं का लाभ हर वर्ग को दिया है। यही कारण है कि सोच बदल रही है। इस मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री बंटी ग्रोवर, अल्ताफ हुसैन, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी प्रमेंद्र जैन, आनंद जैन, विनोद जैन, पन्ना कुरैशी, हर्ष जैन, सनी अरोड़ा आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed