फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bjp Mayor Naveen Jain See City Cleaning System

लॉकडाउन में प्रशासनिक अव्यवस्थाओं की खुली पोल, जहां पहुंचे मेयर, वहीं मिली गंदगी

Fri, 01 May 2020 01:42 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 01 May 2020 01:42 PM IST
विज्ञापन
Bjp Mayor Naveen Jain See City Cleaning System
मेयर ने देखीं सफाई व्यवस्थाएं - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन में प्रशासनिक अव्यवस्थाओं की पोल खोलने के साथ मुख्यमंत्री को पत्र लिख चुके मेयर नवीन जैन गुरुवार को शहर में सफाई व्यवस्था का जायजा लेने निकले। वह जहां भी गए, वहीं गंदगी मिली। अपने सामने ही मेयर ने मशीनें मंगाकर सफाई कराई।  
विज्ञापन


मेयर सबसे पहले सरस्वती नगर, बलकेश्वर पहुंचे, जहां लोगों ने नाला सफाई की समस्या बताई। मेयर ने अपने सामने ही नाला सफाई कराई। मौके पर मौजूद अपर नगर आयुक्त केबी सिंह को नियमित सफाई कराने के निर्देश दिए। इसके बाद साईं मंदिर के पास बने डलावघर को देखा। कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों को मंगाकर डलावघर में मौजूद कूड़े को उठवाया। 
विज्ञापन


तभी बल्केश्वर क्षेत्र के कुछ लोग इकट्ठे होकर महापौर नवीन जैन के पास पहुंचे और राशन सामग्री न मिलने की शिकायत की। मेयर ने जरूरतमंदों की सूची तैयार करने को कहा ताकि उन्हें राशन उपलब्ध कराया जा सके। पीर कल्याणी स्थित नगर निगम शेल्टर होम में बने क्वारंटीन सेंटर को भी देखा। शेल्टर होम प्रभारी को क्वारंटीन लोगों के भोजन-पानी और साफ-सफाई की व्यवस्था के निर्देश दिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

टूटे मिले डस्टबिन, सफाई न होने की शिकायत
मेयर नवीन जैन ने लोहामंडी में क्षेत्रीय पार्षद शरद चौहान और अर्पित सारस्वत के साथ लोहामंडी रोड, जट्टू बाजार और शिवहरे फाटक क्षेत्र का दौरा किया। शिवहरे फाटक के लोगों ने  नियमित सफाई न होने, नगर निगम के टूटे डस्टबिन की शिकायत की।

लोगों का कहना था कि वे प्राइवेट कर्मचारी को पैसे देकर क्षेत्र में सफाई करवाते हैं। टूटा डस्टबिन होने से भी दिक्कत है। महापौर ने अपर नगर आयुक्त और पर्यावरण अभियंता को नियमित सफाई और डस्टबिन बदलने को कहा। मेयर ने लोहामंडी जोनल पंपिंग स्टेशन का भी निरीक्षण किया। 

स्वास्थ्य केंद्र में भरा मिला सीवर
लोहामंडी में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद महिला चिकित्सक और आशा कार्यकत्रियों ने महापौर से मुलाकात की। उन्होंने महापौर को परिसर में सीवर का गंदा पानी जमा होने की शिकायत की। महापौर ने मौके पर मौजूद जलकल सचिव अनवर ख्वाजा को समस्या के समाधान का निर्देश दिया। इसके बाद वह एमडी जैन इंटर कॉलेज पहुंचे, जहां पर चल रहे नाला सफाई कार्य को देखा।

निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त केबी सिंह, अधिशासी अभियंता राजीव राठी, चीफ इंजीनियर बीएल गुप्ता, जेडएसओ इंद्रजीत सिंह, पार्षद प्रदीप अग्रवाल, पार्षद अमित ग्वाला, पार्षद विमल गुप्ता, पार्षद संजय राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed