फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bjp

कल्याणकारी योजनाओं का वंचितों को दिलाएंगे लाभ: आशुतोष

Thu, 31 Dec 2020 06:35 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 06:35 PM IST
विज्ञापन
bjp
मैनपुरी। मिशन मोदी पीएम अगेन के जिलाध्यक्ष आशुतोष पांडेय एडवोकेट ने बृहस्पतिवार को पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से चलाई गई लाभकारी योजनाओं का वंचितों को लाभ दिलाने के लिए संगठन काम करेगा। संगठन की मजबूती के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में संगठन के 11-11 हजार सदस्य बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में जिलाध्यक्ष आशुतोष पांडेय ने कहा केंद्र की भाजपा सरकार ने समाज के हर वर्ग के लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए योजनाएं बनाई हैं। गैस कनेक्शन, आवास, किसान सम्मान निधि, महिला कल्याण योजना के तहत गांव स्तर तक लोगों को लाभ दिया गया है। सरकार की योजनाओं का लाभ हर पात्र को मिले इसके लिए मिशन मोदी पीएम अगेन संगठन गांव गांव अभियान चलाकर काम करेगा।
विज्ञापन

सबका साथ सबका विकास नीति के तहत संगठन के पदाधिकारी गांव गांव जाकर वंचितों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। हर विधानसभा क्षेत्र में 11-11 हजार सदस्य बनाकर संगठन को मजबूत किया जाएगा। समाज के हर वर्ग को संगठन में जिम्मेदारी दी जाएगी। संगठन में सक्रिय और जुझारू लोगों को शामिल किया जाएगा। उन्होंने बताया संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल काका, प्रदेश अध्यक्ष अजयदीप सिंह के निर्देश पर संगठन का विस्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सावित्री राठौर महिला अध्यक्ष बनीं
मिशन मोदी पीएम अगेन के जिलाध्यक्ष आशुतोष पांडेय एडवोकेट ने सावित्री राठौर को महिला जिलाध्यक्ष, निधि कठेरिया को उपाध्यक्ष, आरती गोस्वामी को नगर अध्यक्ष, पिंकी गोस्वामी को उपाध्यक्ष बनाया है। जिला कार्यकारिणी में रवींद्र राजपूत उपाध्यक्ष, ब्रजपाल उर्फ बंटू कठेरिया कोषाध्यक्ष, ब्रजराज कठेरिया युवा अध्यक्ष, आशीष राजपूत उपाध्यक्ष, योगेंद्र कठेरिया विधानसभा क्षेत्र मैनपुरी अध्यक्ष, मोहित कठेरिया उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed