मैनपुरी। भाजपा सरकार का तीन साल का कार्यकाल पूरा होनेे पर 19 मार्च से जन संपर्क अभियान चलाया जाएगा। पार्टी पदाधिकारी गांव-गांव पहुंचकर संगठन की मजबूती के लिए चौपाल लगाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को देंगे। यह बातें मंगलवार को भाजपा ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने कहीं।
भोगांव रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर मंगलवार को हुई बैठक में उन्होंने कहा पार्टी के जनसंपर्क अभियान में पार्टी के विधायक, पूर्व विधायक भाग लेंगे। हर पदाधिकारी को पांच-पांच गांव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पदाधिकारी हर गांव में शिविर लगाकर ग्रामीणों केे बीच सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करेंगे। सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी जाएगी। जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने कहा पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों को पदाधिकारी ईमानदारी से निभाएं। सभी बूथों पर कार्यक्रम किए जाएं। जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राठौर ने कहा पंचायत चुनाव की तैयारियों में कार्यकर्ता अभी से जुटें। पूर्व जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने कहा बूथ को हर हाल में मजबूत किया जाए। बूथ की मजबूती से ही पार्टी मजबूत होगी। इस मौके पर पूर्व विधायक मानिकचंद्र यादव, शिवओंकार नाथ पचौरी, आशू दिवाकर, कविता राठौर, अरविंद तोमर, शिवदत्त भदौरिया, ममता राजपूत, मंजूषा चौहान, राहुल चतुर्वेदी, प्रदीप तिवारी, बलवीर धनगर, नारम सिंह लोधी, कलक्टर सिंह राजपूत, अनूप मिश्रा, सौरभ दुबे, भूपेंद्र यादव मौजूद रहे।