फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP leader molested woman officer complaint going viral

UP News: भाजपा नेता भूल गया कि महिला पार्टी की पदाधिकारी है... कर दी शर्मनाक हरकत, तहरीर हो रही वायरल

Mon, 05 Aug 2024 12:55 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 05 Aug 2024 12:55 PM IST
सार

भाजपा की महिला पदाधिकारी से पार्टी के ही एक नेता ने छेड़खानी की। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी। जिसके बाद पार्टी के अन्य नेताओं ने माफी मंगवाकर माफला रफा दफा करने की कोशिश की। लेकिन इस मामले में महिला पदाधिकारी द्वारा दी गई तहरीत अब वायरल हो रही है।  

 

विज्ञापन
BJP leader molested woman officer complaint going viral
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में भारतीय जनता पार्टी बल्केश्वर क्षेत्र के एक नेताजी ने अपनी ही पार्टी की महिला मोर्चा पदाधिकारी के साथ छेड़खानी कर दी। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी। पार्टी के पदाधिकारियों ने माफी मंगवाकर मामले को रफादफा करने की कोशिश की लेकिन महिला नेताजी के निष्कासन पर अड़ी है। उधर, सोशल मीडिया पर तहरीर वायरल हो रही है। ऑडियो में भी महिला नेता ने अपनी पीड़ा बयां की है।
विज्ञापन


 

घटना अप्रैल माह की बताई जा रही है। महिला मोर्चा की पदाधिकारी का आरोप है कि बल्केश्वर के दबंग भाजपा नेता ने उसे घर में घुसकर दबोच लिया। उन्होंने लाठी लेकर नेताजी को दौड़ा लिया। भाजपा नेता की पत्नी भी जनप्रतिनिधि है। पदाधिकारी का आरोप है कि आरोपी नेता ने कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। बाद में छेड़खानी करने वाले नेताजी ने महिला के बारे में किसी से गलत बोल दिया। इसकी जानकारी होने पर महिला ने नेताजी के खिलाफ तहरीर दे दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह तहरीर भाजपा के लोगों ने ही सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इसकी जानकारी होने पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बीच में पड़कर रविवार की शाम को कमला नगर में बैठक बुलाकर नेताजी से माफी मंगवाई। पीड़िता ने भी कार्रवाई से इन्कार कर दिया। वह आरोपी नेता का निष्कासन चाहती हैं।

 
विज्ञापन

इस संबंध में भाजपा के महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने बताया कि दोनों के बीच गलतफहमी हो गई थी। इसे दूर कर दिया गया है। पुलिस कार्रवाई की बात ठीक नहीं है। पार्टी अपने स्तर पर जांच करवाकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed