{"_id":"66a70d9a1868c1dea206f9df","slug":"bjp-leader-beaten-up-in-police-post-then-spit-on-lodhi-community-came-out-in-protest-against-daroga-2024-07-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: पुलिस चौकी में भाजपा नेता की पिटाई, फिर चटवाया थूक...दरोगा के विरोध में उतरा लोधी समाज, उठी ये मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: पुलिस चौकी में भाजपा नेता की पिटाई, फिर चटवाया थूक...दरोगा के विरोध में उतरा लोधी समाज, उठी ये मांग
Mon, 29 Jul 2024 09:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 29 Jul 2024 09:03 AM IST
सार
पुलिस चौकी में युवक की पिटाई के बाद उससे थूक चटवाया गया। इस मामले में लोधी समाज एकजुट होकर दरोगा के विरोध में है। समाज के लोगों ने दरोगा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना ताजगंज की तोरा चौकी पर भाजपा नेता कृष्णा लोधी की पिटाई और थूक चटवाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। लोधी समाज ने रविवार को लोधेश्वर महादेव मंदिर परिसर में महापंचायत की। कहा कि आरोपी दरोगा, पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो समाज के लोग कलेक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
लोधी समाज ने कहा कि चौकी इंचार्ज आकाश यादव को केवल लाइन हाजिर कर पुलिस प्रशासन मामले को टालने का प्रयास कर रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह भी पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच चल रही है। जांच पूरी होने पर रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। दोषियों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
महापंचायत में लाल सिंह लोधी, बबलू लोधी, लवकुश चौधरी, पार्षद वीरेंद्र राजपूत, दीपक वर्मा, महाराज सिंह लोधी, हवलदार राजपूत प्रधान, मुकेश राजपूत, सतीश राजपूत, प्रकाश राजपूत, जवाहरलाल राजपूत, हरिमोहन प्रधान आदि मौजूद रहे।
सांसद चाहर ने लिखा कमिश्नर को पत्र
उधर, मामले में सांसद राजकुमार चाहर ने पुलिस आयुक्त को पत्र लिखा है। इसमें कहा है कि प्रकरण में चौकी प्रभारी आकाश यादव को लाइन हाजिर किया गया है। मगर, पीड़ित का मेडिकल नहीं कराया गया। उनका मेडिकल कराया जाना चाहिए। दरोगा के खिलाफ केस दर्ज होना भी जरूरी है। लोगों में आक्रोश है।
उधर, मामले में सांसद राजकुमार चाहर ने पुलिस आयुक्त को पत्र लिखा है। इसमें कहा है कि प्रकरण में चौकी प्रभारी आकाश यादव को लाइन हाजिर किया गया है। मगर, पीड़ित का मेडिकल नहीं कराया गया। उनका मेडिकल कराया जाना चाहिए। दरोगा के खिलाफ केस दर्ज होना भी जरूरी है। लोगों में आक्रोश है।