फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bjp leader audio viral

भाजपा नेता का ऑडियो वायरल, सट्टेबाज से कर रहे थे ये बातें

Thu, 11 Jan 2018 04:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Thu, 11 Jan 2018 04:39 PM IST
विज्ञापन
bjp leader audio viral
pmo call - फोटो : SELF
आगरा में भाजपा ब्रज क्षेत्र के एक पदाधिकारी का बुधवार को ऑडियो वायरल हो गया। इसमें वह एक सटोरिए से बात करते सुनाई दे रहे हैं। वह कह रहे हैं कि अगर तूने मुझसे संपर्क नहीं किया तो तेरा सट्टा बंद करा दूंगा।
विज्ञापन


यह सट्टा आनलाइन होता है। इसे क्विज गेम के नाम पर खेला जा रहा है। इसी तरह का सट्टा और भी जगह चल रहा है। ऑडियो में यह भी सुनाई दे रहा है कि भाजपा नेता कह रहे कि उन्होंने अधिकारियों से बात कर ली है। उधर से सटोरिया कह रहा है कि उसका आदमी आज इलाहाबाद में है, वह आज नहीं मिल सकता।
विज्ञापन


इस पर भाजपा नेता कह रहे है कि आज ही मिलना होगा, वरना कार्रवाई हो जाएगी। उधर ऑडियो वायरल होते ही शहर में तरह तरह की चर्चा शुरू हो गई। भाजपा नेता भी सफाई देते रहे। उन्होंने कहा कि इसका गलत अर्थ लगाया जा रहा है। हालांकि यह नहीं बता पाए कि किससे और क्या बात कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed