{"_id":"633ff7a2fa80ef5cb74f73f2","slug":"bjp-leader-accused-of-harassment-victim-put-up-poster-of-house-for-sale-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलायन को मजबूर: घर पर लगाया 'यह मकान बिकाऊ है' का पोस्टर, भाजपा नेता पर उत्पीड़न का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलायन को मजबूर: घर पर लगाया 'यह मकान बिकाऊ है' का पोस्टर, भाजपा नेता पर उत्पीड़न का आरोप
Fri, 07 Oct 2022 03:25 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 07 Oct 2022 03:25 PM IST
सार
भाजपा नेता से विवाद के बाद पीड़ित ने मकान बिकाऊ का पोस्टर लगाया है। पुलिस ने बताया कि पड़ोसियों के बीच डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन
मकान बिकाऊ का पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के यमुनापार के नगला फतूरी में रहने वाले सतीश राजा का भाजपा की महिला पदाधिकारी से तेज आवाज में डीजे बजाने से मना करने पर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि पुलिस को बुलाना पड़ा। अब पीड़ित परिवार भाजपा नेता से परेशान होकर घर बेचकर जाना चाहता है। उसने मकान बिकाऊ का पोस्टर लगा दिया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पड़ोसियों का विवाद है। जांच की जा रही है।
सतीश राजा का कहना है कि भाजपा की जिला इकाई की पदाधिकारी का पड़ोस में मकान है। उन्होंने विजयदशमी पर भंडारे का आयोजन किया था। देर रात तक डीजे बजाया गया। रात्रि 12 बजे के बाद भी डीजे बंद नहीं हुआ तो तबीयत बिगड़ने लगी। इस पर उन्होंने भाजपा नेता से बंद कराने को कहा। राजा का आरोप है कि इस पर भाजपा नेता के परिवार के लोगों ने मोहल्ला छोड़कर जाने को कहा और धमकाया। पुलिस को भी बुला लिया।
ये भी पढ़ें - Agra Hospital Fire: अग्निकांड की गूंज मुख्यमंत्री तक पहुंची, कार्रवाई के लिए दौड़े अफसर