फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP is dreaming of blooming lotus with the help of Shakya voters

Agra News: शाक्य मतदाताओं के सहारे कमल खिलाने का ख्वाब देख रही भाजपा

Wed, 13 Mar 2024 01:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 13 Mar 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
BJP is dreaming of blooming lotus with the help of Shakya voters
शाक्य मतदाताओं के सहारे कमल खिलाने का ख्वाब देख रही भाजपा
विज्ञापन




-डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पहली तो वहीं प्रेमसिंह भाजपाइयों की दूसरी पसंद



संवाद न्यूज एजेंसी



मैनपुरी। शाक्य मतदाताओं को लुभाने की जुगत में लगी सपा और भाजपा अपने-अपने दांव चल रही हैं। भाजपा अब शाक्य मतदाताओं के सहारे कमल खिलाने का ख्वाब दे रही है। इसी के चलते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भाजपाइयों की पहली पसंद हैं तो वहीं पैक्सफेड चेयरमैन प्रेमसिंह शाक्य दूसरी। अब देखना ये है कि शीर्ष नेतृत्व आखिर कमल खिलाने की जिम्मेदारी किसे सौंपता है।



मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में जिले की भोगांव, किशनी, करहल और मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। वहीं इटावा का जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र भी मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र का ही हिस्सा है। मैनपुरी के चारों विधानसभा क्षेत्रों में शाक्य मतदाताओं की संख्या अच्छी खासी है। यही कारण है कि अब मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र की राजनीति दलों के कोर वोटर के अलावा शाक्य के ही इर्द-गिर्द घूम रही है।
विज्ञापन




भाजपा अब तक यादव प्रत्याशी को उतारने की रणनीति पर काम कर रही थी। लेकिन इसी बीच सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य को एमएलसी बनाने की चर्चाएं तेज हुईं तो भाजपा के भी कान खड़े हो गए। उन्हें समझते देर न लगी ये शाक्य वोट में सेंध की तैयारी है। लेकिन एन वक्त पर आलोक शाक्य एमएलसी बनने से रहे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




भले ही सपा में कुछ भी हुआ हो, लेकिन भाजपा अब शाक्य प्रत्याशी की राह पर चल पड़ी है। पहले से ही डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को मैनपुरी से लड़ाने की मांग करने वाले भाजपाई अपनी बात पर अडिग हैं। वहीं पैक्सफेड चेयरमैन प्रेमसिंह शाक्य को भी विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। क्योंकि शाक्य मतदाताओं को किसी भी हाल में भाजपा खोना नहीं चाहती है। पार्टी के पदाधिकारी अभी कुछ भी खुलकर बोलने के लिए तैयार नहीं हैं, लेकिन इस बात से किसी को इन्कार नहीं कि प्रत्याशियों की दौड़ में प्रेमसिंह शाक्य भी शामिल हैं। इसके अलावा पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का भी तेजी से नाम चल रहा है।







दो बार लड़ चुके हैं चुनाव



प्रेमसिंह शाक्य पहले भी दो बार लोकसभा चुनाव में सपा के प्रत्याशियों के सामने दो-दो हाथ कर चुके हैं। पहली बार उन्होंने 2014 के उप चुनाव में सपा प्रत्याशी तेजप्रताप यादव के सामने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उन्हें 3.21 लाख वोटों से हार मिली थी। वहीं 2019 में उन्होंने सपा संरक्षक मुलायम सिंह के सामने भाजपा से चुनाव लड़ा। हार तो उन्हें इस चुनाव में भी मिली, लेकिन जीत का अंतर घटकर 94 हजार पर सिमट गया था।








एक कार्यकर्ता के रूप में भाजपा को मजबूत करने का काम लगातार कर रहा हूं। जिले भी पार्टी कमल का फूल थमाएगी हम उसके लिए पूरी ताकत से जुटेंगे। पार्टी प्रत्याशी बनाती है तो चुनाव लडूंगा।



-प्रेमसिंह शाक्य, पैक्सफेड चेयरमैन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed