फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP government very keen on education- Mamatesh

भाजपा सरकार शिक्षा के प्रति बेहद जागरूक- ममतेश

Wed, 17 Mar 2021 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
BJP government very keen on education- Mamatesh
कासगंज के सिढ़पुरा में प्रेरणा ज्ञानोत्सव कार्यक्रम में मंचासीन पटियाली विधायक व अन्य अतिथिगण - फोटो : KASGANJ
कासगंज। बेसिक शिक्षा विभाग ने बुधवार को जिले के तीन ब्लॉकों पर प्रेरणा ज्ञानोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। यहां 100 दिवसीय शिक्षण अभियान कार्यक्रम के बारे में जानकारियां दी गईं। पटियाली विधायक ममतेश शाक्य ने कहा कि भाजपा सरकार शिक्षा के प्रति बेहद जागरूक है।
विज्ञापन

विधायक ममतेश शाक्य सिढ़पुरा में आयोजित प्रेरणा ज्ञानोत्सव कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने बीएसए अंजली अग्रवाल, भाजपा के वरिष्ठ नेता शम्मी कपूर के साथ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

बीएसए अंजली अग्रवाल ने प्रेरणा ज्ञानोत्सव के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों को खेलकूद के माध्यम से शिक्षा का सहज वातावरण उपलब्ध कराना ही कार्यक्रम का उद्देश्य है। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी थान सिंह, संचालक डा. अखिलेश सोलंकी ने महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। इस दौरान पांच सहायक अध्यापकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कासगंज में कार्यक्रम का आयोजन वीके जैन इंस्टीट्यूट में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन इंस्टीट्यूट प्रबंधक विनय कुमार जैन, खंड शिक्षाधिकारी राजेंद्र बोरा, जिला समन्वयक भूप सिंह, अभिषेक यादव, नवनीत शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिक्षा विभाग के बीरबल मौर्य, पूनम राजपूत, सुनील चौधरी, प्रमोद कुमार ने महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

गंजडुंडवारा में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि एसडीएम पटियाली अशोक कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि खंड विकास अधिकारी श्रीकांत पटेल रहे। इस दौरान ई-पाठशाला, कार्य विभाजन सहित अन्य बिंदुओं पर समीक्षा की गई। रवेंद्र कुमार, राकेश कुमार, पुष्पेंद्र कुशवाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed