{"_id":"6171a2f81e67b170ec29843a","slug":"bjp-government-proved-unable-to-stop-inflation-akshay-yadav-agra-news-agr5122288117","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई रोकने में असमर्थ साबित हुईं भाजपा सरकार: अक्षय यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई रोकने में असमर्थ साबित हुईं भाजपा सरकार: अक्षय यादव
विज्ञापन
टूंडला में पैदल मार्च निकाल सीओ अभिषेक श्रीवास्तव को ज्ञापन देते पूर्व सांसद अक्षय यादव
- फोटो : TUNDLA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला। बढ़ती महंगाई क ेखिलाफ पूर्व सांसद अक्षय यादव के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को सपाइयों ने विशाल पैदल मार्च निकाला। पैदल मार्च दीपा का चौराहा से लेकर सुभाष चौराहा तक नारेबाजी करते हुए पहुंचा। यहां सीओ अभिषेक श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा गया।
निर्धारित समय से करीब दो घंटा देरी से पैदल मार्च दीपा का चौराहा से पूर्व सांसद अक्षय यादव के नेतृत्व में शुरू हुआ। मार्च में अक्षय यादव आगे-आगे भैंसा बुग्गी में चल रहे थे तो सपा नेता और कार्यकर्ता उनके पीछे सरकार विरोधी नारे लगाते चल रहे थे। पैदल मार्च बल्देव रोड, दीक्षित कॉम्पलेक्स, कोतवाली, जीजीआईसी, भर्रा, सब्जी मंडी होते हुए सुभाष चौराहा पर पहुंचा। यहां पूर्व सांसद ने सपाइयों को संबोधित करते हुए कहा कि देश और प्रदेश की सरकारें महंगाई रोकने में असमर्थ साबित हुई हैं।
महंगाई चरम सीमा पर पहुंच चुकी है। सभा के बाद सीओ अभिषेक श्रीवास्तव को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह, नगर अध्यक्ष मोहम्मद फहीम, पूर्व विधायक अजीम भाई, डॉ. असीम यादव, अशोक यादव, अजब सिंह यादव, वीरेश यादव, उमेश यादव, अभिषेक यादव, सत्यप्रकाश सगर, अलकेश सविता, भोलेशंकर निषाद, सत्यवीर यादव, भोला यादव, रामकिशन यादव, कमलेश यादव एड. देशराज यादव, अजयराज दीक्षित, गोरे चौधरी, माजिद अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
फोटो-