फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP government failing on every front

हर मोर्चे पर फेल हो रही भाजपा सरकार

Sun, 28 Mar 2021 05:16 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 05:16 PM IST
विज्ञापन
BJP government failing on every front
मैनपुरी। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान ने रविवार को पार्टी कार्यालय मंडी धर्मदास में पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटें। कांग्रेस जिला पंचायत के हर वार्ड में अपना प्रत्याशी लड़ाएगी। जनता भाजपा सरकारों से परेशान है।
विज्ञापन

रविवार को कार्यालय में हुई बैठक में प्रदेश महासचिव ने कहा केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकारें हर मोर्चे पर पूरी तरह फेल रही हैं। प्रदेश का हाल बहुत खराब है। भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से समाज का हर वर्ग परेशान है। किसानों की समस्याओं को हल करने की ओर सरकार का कोई ध्यान नहीं है। प्रदेश में कानून व्यवस्था बद से बदतर है। अपराधी बेखौफ होकर घूम रहे हैं। महिला संबंधी अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। थाने और तहसीलों में पीड़ितों की सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से लोग आजिज आ चुके हैं। भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए जनता बेताब है। जनता को समय का इंतजार है। लोगों को कांग्रेस से उम्मीद लगी हुई है। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी। जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य, संकोच गौड, अजय दुबे, कैलाश उपाध्याय, मनोज शाक्य, धारम सिंह, पूरनचंद्र चतुर्वेदी, अरविंद तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed