फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bjp goverment tring to devide society

भाजपा सरकार देश को बांटने का कर रही काम- स्वामी प्रसाद मौर्य

Thu, 17 Feb 2022 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
bjp goverment tring to  devide society
कासगंज के मोहनपुर में आयोजित सपा की चुनावी सभा में बोलते पूर्व कैबीनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर? - फोटो : KASGANJ
कासगंज। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा सरकार देश को बांटने का काम कर रही है। इन्होंने देश में हिंदू मुस्लिम के बीच खाई पैदा कर दी है। देश की आजादी के लिए भगत सिंह, रामप्रसाद विस्मिल के साथ अशफाकउल्ला खान भी फांसी पर झूले थे। भारत-पाक युद्ध में अब्दुल हमीद ने भी देश के लिए शहादत दी थी।
विज्ञापन

पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य मोहनपुर में आयोजित सपा की जनसभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने 69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण का पालन नहीं किया। शिक्षा विभाग में बैकलॉग पर सामान्य लोगों को भर दिया। ये सरकार आरक्षण, अनुसूचित जाति और पिछड़ी जाति की घोर विरोधी है। रेल, एयरपोर्ट, मेडिकल कॉलेज व अन्य संस्थानों को पूंजीपतियों के हाथों बेच दिया। सरकार बनते ही इन्होंने किसानों की भी कमर तोड़ दिया। भाजपा सरकार ने 80 और 20 का नारा दिया। हमने नारा दिया कि 85 हमारा है और 15 पर निपटारा है। समाजवादी पार्टी को महानदल, अपना दल, लोक दल, राष्ट्रीय समाज पार्टी, जनवादी पार्टी का साथ मिला है। हमारी सरकार बनी तो आईटी क्षेत्र में 22 लाख बेरोजगारों को नौकरी दी जाएगी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मायावती भाजपा के इशारे पर काम कर रहीं हैं। उन्होंने कासगंज विधान सभा के सपा प्रत्याशी मानपाल सिंह वर्मा, अमंापुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी सत्यभान शाक्य एवं पटियाली विधानसभा क्षेत्र की प्रत्याशी नादिरा सुल्तान को वोट देने की अपील की। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव, रफत मुनीर, कमल सिंह मौर्य, देव प्रकाश देबू, मनोज यादव, संजय यादव, विनय शाक्य, डा. बीके राजपूत, बृजेश पहलवान, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अविनाश सिंह, लक्ष्मण सिंह, शाहरुख राज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed