फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bjp flag removed from the car of pm modi's wife jashodaben in agra

आगरा में पीएम की पत्नी की गाड़ी से हटाया भाजपा का झंडा

Sat, 06 May 2017 12:54 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा Updated Sat, 06 May 2017 12:54 PM IST
विज्ञापन
bjp flag removed from the car of pm modi's wife jashodaben in agra
जशोदाबेन की गाड़ी से भाजपा का झंडा हटाते राठौड़ समाज के लोग - फोटो : राजीव शर्मा
आगरा पहुंची प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पत्नी जशोदाबेन के साथ कुछ लोगों ने अजीबोगरीब हरकत कर दी। इन लोगों ने पीएम की पत्नी की गाड़ी पर लगे भाजपा के झंडे को हटा दिया। बताया गया है कि झंडे पर पीएम मोदी का फोटो भी था। हालांकि बाद में जब लोगों के से पूछा गया जो उन्होंने इससे इनकार किया लेकिन कैमरे में ये घटना कैद हो गई। 
विज्ञापन


बता दें के पीएम मोदी की पत्नी जशोदाबेन शनिवार को सुबह ट्रेन से आगरा पहुंची थीं। यहां उन्हें घटिया रोड पर राठौड़ समाज के कार्यक्रम में हिस्सा लेना था। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जशोदाबेन गाड़ी से कार्यक्रम स्‍थल पर पहुंची। बताया गया कि जशोदाबेन जिस गाड़ी से पहुंची थीं उस गाड़ी पर भाजपा का झंडा लगा था। झंडे पर पीएम मोदी का फोटो था। 
विज्ञापन


कार्यक्रम स्‍थल के पास ही राठौड़ समाज के लोगों ने पीएम की पत्नी की गाड़ी से जबरन भाजपा के झंडे को हटा दिया। इस दौरान जशोदाबेन भी गाड़ी में ही बैठी थीं। बाद में मीडिया ने जब आयोजकों से इस बारे में पूछा तो उन्होंने कोई जानकारी न होने की बात कही। हालांकि कैमरे में झंडा उतारते लोग देखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed