फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP district office will shine on foundation day

Agra News: स्थापना दिवस पर चमकेगा भाजपा जिला कार्यालय

Thu, 03 Apr 2025 10:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 03 Apr 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
BJP district office will shine on foundation day
कासगंज में भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबो​धित करती जिला प्रभारी पूनम बजाज।
कासगंज। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मंत्री पूनम बजाज ने पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में पार्टी कार्यालय को फूलों से सजाने सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया। मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी पूनम बजाज ने कहा कि छह अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस उत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान पार्टी कार्यालय को फूलों से सजाया जाएगा। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने घरों एवं कार्यालय में पार्टी का ध्वज फहराएंगे। जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि 7 अप्रैल से 10 अप्रैल तक प्राथमिक, सक्रिय सदस्यों से संपर्क कर विधानसभा स्तर पर बैठक होंगी। 13 अप्रैल को कार्यकर्ता डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर दीप जलाएंगे। 14 अप्रैल को उनकी जयंती पर स्वच्छता अभियान चलेगा। 15 से 27 अप्रैल तक बूथ से मंडल स्तर तक आंबेडकर के जीवन चरित्र पर आधारित प्रबुद्ध सम्मेलन संगोष्ठी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed