{"_id":"6ad5a8d887463d360a083389","slug":"bjp-deploys-organisers-across-65-braj-assembly-seats-for-2027-polls-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन 2027: ब्रज की 65 सीटों पर भाजपा का मेगा प्लान, हर विधानसभा में विस्तारक तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन 2027: ब्रज की 65 सीटों पर भाजपा का मेगा प्लान, हर विधानसभा में विस्तारक तैनात
Mon, 19 Oct 2026 10:51 AM IST
Dhirendra Singh
प्रखर दीक्षित, अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 19 Oct 2026 10:51 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के तहत भाजपा ने ब्रज क्षेत्र की 65 विधानसभा सीटों पर एक-एक विस्तारक तैनात किया है। इनकी जिम्मेदारी बूथ अध्यक्षों और पन्ना प्रमुखों को सक्रिय करना और संगठन के कामकाज को गति देना है। विस्तारक अपने क्षेत्रों में प्रवास कर नियमित बैठकें करेंगे। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि इससे बूथ स्तर पर समन्वय बढ़ेगा और स्थानीय संगठनात्मक समस्याओं को समझने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
भाजपा का झंडा
- फोटो : ANI
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अभी से धरातल पर बिसात बिछानी शुरू कर दी है। इसी चुनावी रणनीति के तहत ब्रज क्षेत्र में आने वाली सभी 65 विधानसभा सीटों पर संगठन को पुनर्जीवित करने और बूथ कमेटियों में नई ऊर्जा फूंकने की जिम्मेदारी पार्टी विस्तारकों को सौंपी गई है।
यह कवायद एमएलसी चुनाव के दौरान शुरू की गई है। हालांकि पार्टी का मुख्य और दीर्घकालिक लक्ष्य 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए सांगठनिक जमीन को अभेद्य बनाना है। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी के अनुसार संगठन की कार्यप्रणाली को गति देने के लिए ब्रज क्षेत्र के हर विधानसभा क्षेत्र में एक-एक विस्तारक की नियुक्ति की गई है। ये विस्तारक अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों में लगातार प्रवास करेंगे और बूथ स्तर पर पार्टी की नींव मजबूत करने का काम करेंगे।
पार्टी ने पिछले कुछ दिनों में आगरा के अलावा मथुरा, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फिरोजाबाद, अलीगढ़, हाथरस, बरेली, पीलीभीत, बदायूं और शाहजहांपुर जिलों में आने वाले 65 विधानसभा क्षेत्रों के लिए परीक्षा लेकर चयन किए गए विस्तारकों को रवाना कर दिया है। सभी को दौरों के लिए बाइक मुहैया कराई गई है।
विज्ञापन
विस्तारकों की प्राथमिक जिम्मेदारी अपने क्षेत्र के प्रत्येक बूथ अध्यक्ष और पन्ना प्रमुखों के साथ नियमित बैठकें आयोजित करना होगी। इन बैठकों के माध्यम से पन्ना प्रमुखों को सक्रिय किया जाएगा और उन्हें मतदाताओं के साथ निरंतर संवाद व संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य चुनाव से काफी पहले ही आम जनता के बीच पकड़ मजबूत करना है। साथ ही संगठन के भीतर समन्वय स्थापित करना है। यह रणनीति भाजपा के कार्यकर्ताओं को एकजुट करेगी, जिससे आगामी चुनावी समर से पहले पार्टी का ढांचा पूरी तरह एकजुट और मजबूत स्थिति में आ सके।
गुटबाजी के असर को किया जा रहा कम
ब्रज क्षेत्र में पार्टी के भीतर हाल ही के समय में गुटबाजी और स्थानीय टकराव भी उभरा है। यही वजह है कि विस्तारकों की यह पूरी फौज हाल ही में तैनात किए गए क्षेत्रीय संगठक अभय गिरि के सीधे मार्गदर्शन में काम करेगी। यह व्यवस्था दोहरे स्तर पर कार्य करेगी। पहला, शीर्ष नेतृत्व और संगठन का नीतिगत संदेश सीधे जमीनी कार्यकर्ताओं तक बिना किसी रुकावट के पहुंचेगा। दूसरा, स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं की समस्याओं और आपसी मतभेदों को पहचानकर उनका त्वरित समाधान निकाला जाएगा।