{"_id":"6400e04cb67a9cadcd01419e","slug":"bjp-demanded-extortion-of-one-crore-from-braj-region-president-kasganj-news-c-25-1-79065-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: भाजपा ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष से मांगी एक करोड़ की रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: भाजपा ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष से मांगी एक करोड़ की रंगदारी
Thu, 02 Mar 2023 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 02 Mar 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज। भाजपा ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी को डाक से धमकी भरा पत्र मिला है। उनसे एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। मांग पूरी न करने पर बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। पत्र के बाद से भाजपा नेता के परिजन व समर्थक चिंतित हो गए हैं। उन्होंने सदर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह धमकी भरा पत्र ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष के कार्यालय पर 28 फरवरी को पहुंचा जो उनके नाम से था। इस पत्र के प्रेषक के रूप में हैदर अली सिढ़पुरा का नाम लिखा है। यह पत्र 1 मार्च की सायं भाजपा नेता ने खोलकर देखा तो लिखा है कि एक करोड़ रुपये भेज देना नहीं तो तुम्हारी खैर नहीं। बस, एक धमाका काम तमाम कर देगा। उन्होंने एक करोड़ रुपये की धनराशि एटा के ऑन घाट पुल पर पहुंचाने को लिखा। एक मोबाइल नंबर अंकित करके कहा गया कि यह पैसा कब तक पहुंचेगा यह कॉल करके बताया जाए। पत्र के अंत में शाकिर के नाम से हस्ताक्षर थे। भाजपा नेता की तहरीर पर पुलिस हैदर अली और शाकिर दोनों ही नाम से प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
- भाजपा ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष को धमकी भरा पत्र मिला है। पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया है। गहनता से जांच की जा रही है। एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई कर ली गई है। शीघ्र ही पुलिस इस मामले का खुलासा करेगी- अजीत सिंह चौहान, सीओ सिटी।