फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP councilor received death threats  leader in panic complained to the police

UP: भाजपा पार्षद को जान से मारने की मिली धमकी, दहशत में आए नेता ने पुलिस से की शिकायत

Sun, 14 Apr 2024 08:19 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 14 Apr 2024 08:19 AM IST
सार

भाजपा पार्षद के घर पहुंचकर आरोपियों ने उसे खूब धमकाया। जान से मारने की धमकी दे डाली। इससे दहशत में आए पार्षद ने थाना सदर पहुंचकर मामले की शिकायत की है। 

 

विज्ञापन
BJP councilor received death threats  leader in panic complained to the police
पार्षद लाल सिंह कुशवाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के  सदर क्षेत्र में चावली के रहने वाले वार्ड 64 के भाजपा पार्षद लाल सिंह कुशवाह को दबंगों ने उनके घर पहुंचकर जान से मारने की धमकी दी है। कहा है कि हमारे पास तीन राइफलें हैं। तेरे जैसे लोगों के लिए ही हैं। इसके बाद फेसबुक पर वीडियो भी बनाकर डाली। दहशत में आए पार्षद ने थाना सदर में शिकायत की है।
विज्ञापन


वार्ड 64 के पार्षद लाल सिंह कुशवाह का घर में ही कार्यालय है। उनका आरोप है कि शुक्रवार की रात को नौ बजे चार दबंग उनके घर पहुंचे। गालीगलौज करने लगे। कहा कि भाजपा नेता बनता है। खुद को एक विपक्षी पार्टी का नेता बताते हुए व्यक्ति ने कहा कि फौजी हूं, तीन राइफलें तेरे जैसे लोगों के लिए रखता हूं।
विज्ञापन


इसके बाद चारों लोग अभद्रता करने लगे। उनके शोर मचाने पर परिजन और आसपास के लोग जुट गए। भीड़ देखकर चारों लोग जान से मारने की धमकी देकर चले गए। इसके बाद फेसबुक पर वीडियो भी डाल दिया, जिसमें उन्हें धमका रहे हैं। उन्होंने थाना सदर में तहरीर दी है। कहा कि उन्हें और उनके परिवारीजन को जान का खतरा है। एसीपी सदर पीयूषकांत ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed