फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP councilor opens a front, alleging irregularities.

Agra News: धांधली के आरोप लगाकर भाजपा पार्षद ने खोला मोर्चा

Sat, 26 Sep 2026 02:41 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
BJP councilor opens a front, alleging irregularities.
आगरा। नगर निगम में सफाई कर्मचारियों की भर्ती, निर्माण कार्यों में थर्ड पार्टी जांच के नाम पर गड़बड़ी, पानी का छिड़काव समेत मामलों में धांधली, घपलों के आरोप लगाकर सबसे वरिष्ठ पार्षद और पूर्व उपसभापति रवि बिहारी माथुर ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम सदन में इन मामलों के उठने की आशंका से ही सदन बार-बार स्थगित किया जा रहा है। वह मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव तक इन मामलों की शिकायत कर जांच कराएंगे।
विज्ञापन

भाजपा के वरिष्ठ पार्षद रवि बिहारी माथुर ने नाला सफाई में साढ़े पांच करोड़ रुपये की गड़बड़ी के आरोप लगाए और कहा कि नाले तलीझाड़ साफ हुए नहीं है, लेकिन खर्च पूरा दिखाया गया। आउटसोर्सिंग के नाम पर 1190 सफाई कर्मियों को तीन साल में रखा गया है। पशु विभाग में 50 हजार रुपये में कर्मचारी रखे गए, जबकि अधिकतम सीमा ही 40 हजार रुपये तक है। उन्होंने कहा कि सड़क और पौधों को पानी देने के एग्रीमेंट में जो काम 14 लाख में हो जाना चाहिए, उसके लिए 68 लाख रुपये खर्च किए गए।
विज्ञापन


बसपा पार्षद बोले- भाजपा के कार्यक्रमों पर निगम कर रहा खर्च
बसपा पार्षद दल नेता कप्तान सिंह ने नगर निगम पर भाजपा के कार्यक्रमों का खर्च उठाने और सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाया। कप्तान सिंह ने कहा कि आगरा नगर निगम अपने मूलभूत और विकास कार्यों के लिए धन की कमी का सामना कर रहा है, वहीं सत्ताधारी पार्टी के आयोजनों का खर्च उठा रहा है। बसपा पार्षदों अरविंद मथुरिया, रेखा भाष्कर, सुहैल कुरैशी, बंटी माहौर ने कहा कि निगम परिसर में भाजपा के सभी कार्यक्रम हो रहे हैं और वडनगर से वाराणसी यात्रा के भाजपा के कार्यक्रम में निगम पूरा खर्च कैसे उठा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed