फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bjp Chief Jp Nadda Talks With Mla Mp And Minister Up Political News

भाजपा संगठनात्मक बैठक: राष्ट्रीय अध्यक्ष का विधायक, मंत्री-सांसदों से सीधा संवाद, कहा-अहंकार छोड़ कार्यकर्ता को दें प्राथमिकता

Mon, 09 Aug 2021 12:04 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 09 Aug 2021 12:04 AM IST
सार

केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ देश और प्रदेश के करोड़ों लोगों तक पहुंच रहा है। उन्होंने मुफ्त गैस कनेक्शन, बिजली कनेक्शन, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास, 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, वैक्सीन जैसे कार्य गिनाते हुए बताया कि जनप्रतिनिधि इनके लाभार्थियों तक पहुंचें। 

विज्ञापन
Bjp Chief Jp Nadda Talks With Mla Mp And Minister Up Political News
संगठन की बैठक में मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक बैठक के दूसरे सत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विधायक, मंत्रियों और सांसदों से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि अहंकार में नहीं रहें और कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दें। कार्यकर्ता सर्वोच्च है। 

विज्ञापन

होटल ताज विलास में एक घंटे की देरी से शुरू हुई दूसरे सत्र की बैठक में पार्टी अध्यक्ष ने मंत्रियों और विधायकों से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि अहंकार छोड़कर कार्यकर्ताओं से समन्वय बनाएं। बूथ कमेटी से जिला स्तर तक कार्यकर्ताओं से समन्वय बनाएं। अगर किसी कारण से पार्टी के कार्यकर्ता या पूर्व पदाधिकारी नाराज हैं तो उनकी नाराजगी को दूर करें। कहा कि पार्टी का कार्यकर्ता सर्वोच्च है, उसकी अनदेखी आपको नुकसान पहुंचाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ देश और प्रदेश के करोड़ों लोगों तक पहुंच रहा है। उन्होंने मुफ्त गैस कनेक्शन, बिजली कनेक्शन, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास, 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, वैक्सीन जैसे कार्य गिनाते हुए बताया कि जनप्रतिनिधि इनके लाभार्थियों तक पहुंचें। उनसे संपर्क करें, अपनी छवि को समाज सेवा से निखारें। समाज सेवा से होकर ही राजनीति का रास्ता निकलता है। जब तक जनता और कार्यकर्ता की कसौटी पर खरे नहीं उतरेंगे तब तक चुनाव नहीं जीत सकेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने प्रदेश की विभिन्न योजनाओं में दिए जा रहे लाभों की जानकारी दी। कहा कि योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खड़े होकर लिया सबका परिचय
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सबसे पहले विधायक व मंत्रियों से परिचय देने को कहा। इस पर सभी ने बारी-बारी से अपना परिचय दिया। उन्होंने इस दौरान विधायक और मंत्रियों से उनके क्षेत्र में कार्यों के बारे भी जानकारी ली। बैठक में आगरा के सभी विधायक, मथुरा से ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा और ब्रज क्षेत्र के अन्य विधायक व मंत्री मौजूद रहे। 


शहीद के परिवारीजनों को मिलने से रोका
आगरा। ताजगंज के गांव कहरई में पुलवामा कांड के शहीद कौशल किशोर रावत के परिवारीजन मुख्यमंत्री से मिलना चाहते थे। इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने शहीद के परिवारीजनों से बातचीत की। शहीद के परिवारीजनों का आरोप है कि उन्हें पुलिस ने कार्यक्रम स्थल तक नहीं जाने दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed