{"_id":"61f629d58b088d11f25b9f9e","slug":"bjp-chief-jp-nadda-starts-campaign-in-firozabad-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश पर जेपी नड्डा का निशाना: फिरोजाबाद में बोले- जो अपने शासन में बिजली नहीं दे पाए, वो फ्री बिजली क्या देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश पर जेपी नड्डा का निशाना: फिरोजाबाद में बोले- जो अपने शासन में बिजली नहीं दे पाए, वो फ्री बिजली क्या देंगे
Sun, 30 Jan 2022 11:31 AM IST
Abhishek Saxena
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 30 Jan 2022 11:31 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के चुनावी अभियान में भाजपा के दिग्गज नेता प्रचार में जुटे हैं। रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शिकोहाबाद स्थित नेहा गेस्ट हाउस में पहुंचे। उन्होंने यहां भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क किया।
विज्ञापन
शिकोहाबाद में पहुंचे जेपी नड्डा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि उत्तर प्रदेश अगले 20-25 वर्ष किस दिशा की ओर जाएगा, इसका भाग्य तय करने का यह चुनाव है। सपा, बसपा और कांग्रेस जो अपनी पार्टी को लोकतांत्रिक तरीके से नहीं चला सकते, वो उत्तर प्रदेश को क्या चलाएंगे।
उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अपने शासन में बिजली तक नहीं दे पाए वह आज मुफ्त बिजली देने की बात कर रहे हैं। भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश के 1. 41 करोड़ गरीब परिवारों को नि:शुल्क बिजली कनेक्शन देने, महिलाओं, बेटियों को सुरक्षा, सम्मान और समग्र विकास कराने का काम किया है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने रविवार सुबह 11 बजे स्टेशन रोड स्थित नेहा गेस्ट हाउस में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम में प्रबुद्धजनों के साथ प्रतिभाग किया। मन की बात कार्यक्रम से पूर्व राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी की पुण्यतिथि पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। गेस्ट हाउस में पार्टी के पदाधिकारियों व प्रबुद्धजनों से संवाद किया।

गांधी को किया याद
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि महात्मा गांधीजी ने हर भारतीय के हृदय में स्वदेशी, स्वभाषा और स्वराज की अलख जगाई। उनके विचार और आदर्श सदैव हर भारत वासी को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे। उन्होंने पूज्य बापू की पुण्यतिथि पर नमन कर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2017 में जिले में चार विधानसभा क्षेत्र में कमल खिला था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूरा उत्तर प्रदेश ऐतिहासिक कार्यों व उपलब्धियों का साक्षी बना।
पिछली सरकारों पर तंज कसते हुए कहा पिछली सरकारों के रहते जो राज्य कुशासन और भ्रष्टाचार में लिप्त था वो आज योगी के नेतृत्व में स्थापित सुशासन के कारण उत्तम प्रदेश बन गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के बीच नारा दिया..यूपी में ऐसी चली बहार, बनेगी फिर से योगी सरकार।
मतदाता संवाद के जेपी नड्डा ने बाद घर-घर जाकर वोट मांगे। मुस्लिम समाज के महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल,राज्यसभा सांसद डॉ.अनिल जैन, सांसद डॉ. चंद्रसेन जादौन,जिलाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह,महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, नगर विधायक मनीष असीजा, सिरसागंज विधायक हरिओम यादव, शिकोहाबाद भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश वर्मा,टूंडला विधायक प्रेमपाल धनगर मौजूद थे।