फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bjp candidates expense more then others for lok sabha elections 2019

चुनावी खर्च में भाजपा प्रत्याशी सबसे आगे, यहां जानें अन्य दलों के प्रत्याशियों का खर्चा

Fri, 05 Apr 2019 11:55 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 05 Apr 2019 11:55 AM IST
विज्ञापन
bjp candidates expense more then others for lok sabha elections 2019
लोकसभा चुनाव 2019 - फोटो : अमर उजाला
आगरा और फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र के 24 में से 22 प्रत्याशियों ने अपना चुनाव खर्च पेश कर दिया है। इसमें दोनों लोकसभा क्षेत्रों में अब तक सबसे अधिक खर्च आगरा सुरक्षित सीट से भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल ने किया है। 
विज्ञापन


फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के ही प्रत्याशी राजकुमार चाहर खर्च में आगे हैं। राज बब्बर ने इन दोनों प्रत्याशियों से चुनाव पर कम खर्च किया है। व्यय का हिसाब-किताब न देने पर सीकरी क्षेत्र के दो प्रत्याशियों को नोटिस पहले ही दिया जा चुका है।
विज्ञापन


17वीं लोकसभा के लिए आगरा और सीकरी सीट पर 24 प्रत्याशी हैं। इसमें आगरा सुरक्षित सीट पर 9 और सीकरी सीट पर 15 प्रत्याशी हैं। 18 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए 26 मार्च को ही नामांकन प्रक्रिया खत्म हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगरानी के लिए टीमें गठित

इसके बाद प्रत्याशियों के खर्च पर निगरानी के लिए टीमें भी गठित कर दी गईं। प्रत्याशियों से भी दो अप्रैल को व्यय का ब्यौरा मांगा गया था। इसमें उन्होंने एक अप्रैल तक हुए चुनावी खर्च का हिसाब-किताब प्रस्तुत किया। 

इसमें एसपी सिंह बघेल ने 6.56 लाख रुपये खर्च किए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी प्रीता हरित ने 1.14 लाख रुपये खर्च किए हैं। वहीं बसपा के मनोज सोनी चुनावी खर्च के मामले में इन दोनों से पीछे हैं। उन्होंने 79 हजार रुपये खर्च किए हैं। 

सीकरी से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर ने 3.38 लाख रुपये अब तक चुनाव पर बहा दिए हैं। सीकरी से कांग्रेस प्रत्याशी राजबब्बर ने 3.17 लाख रुपये खर्च किए हैं। इसी सीट से बसपा प्रत्याशी श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित ने 1.17 लाख रुपये का व्यय प्रस्तुत किया है। 

सीकरी में सबसे कम आदर्श समाज पार्टी के प्रत्याशी सादाब नूर ने खर्च किया। उन्होंने सिर्फ 25 हजार रुपये खर्च किए। आगरा लोकसभा सीट पर लोक गठबंधन पार्टी की प्रत्याशी हिमांश और निर्दलीय प्रत्याशी बाबूलाल ने अब तक सबसे कम रकम चुनाव पर खर्च की है। दोनों ने 12-12 हजार रुपये ही खर्च किए हैं।

आगरा सीट के प्रत्याशियों का खर्च

आदर्श समाज पार्टी के चंद्रपाल ने 95 हजार, राष्ट्रीय व्यापारी पार्टी के राजा वाल्मीकि ने 20 हजार, पीस पार्टी के रामजी लाल विद्यार्थी ने 38 हजार, निर्दलीय प्रत्याशी अंबेडकरी हसनूराम अंबेडकरी ने 12 हजार रुपये अब तक खर्च किए हैं।

सीकरी सीट के प्रत्याशियों का खर्च

वंचित इंसाफ पार्टी के गुल चमन शेरवानी ने 26 हजार, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के विजय सिंह धनगर ने 30 हजार, आम जनता पार्टी (इंडिया) के सतेंद्र बघेल ने 39 हजार, भारतीय मजदूर जनता पार्टी के सर्वेश कुमार ने 46 हजार, निर्दलीय प्रत्याशी अनिल कुमार कुशवाह ने 57 हजार, निर्दलीय प्रत्याशी आरती शर्मा ने 27 हजार, निर्दलीय प्रत्याशी थॉमसन मैसी ने 27 हजार, निर्दलीय प्रत्याशी पुरुषोत्तम दास और राम बहोरी ने 30-30 हजार रुपये खर्च किए हैं।

चुनाव खर्च का रजिस्टर प्रस्तुत न करने पर फतेहपुर सीकरी सीट से प्रगतिशील समाज पार्टी की प्रत्याशी मनीषा सिंह और यहीं के निर्दलीय प्रत्याशी नरेश कुमार को नोटिस दिया जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed