फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bjp,bjp kasganj,chhoti kashi,KP solanki,rajveer singh urf raju bhaiya

भाजपा प्रदेश सह प्रभारी बोले- आगामी चुनावों के लिए पूरी ताकत से जुट जाएं कार्यकर्ता

Tue, 12 Oct 2021 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
bjp,bjp kasganj,chhoti kashi,KP solanki,rajveer singh urf raju bhaiya
भाजपा कार्यालय पर भाजपा की संगठनात्मक बैठक में प्रदेश सह प्रभारी संजीव चौरसिया को प्रतीक चिह्न ? - फोटो : KASGANJ
कासगंज। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर संगठनात्मक बैठक का आयोजन चार सत्रों में किया गया। शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया। संगठन की मजबूती को लेकर मंथन किया गया और आगामी चुनाव के संबंध में कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रदेश सह प्रभारी संजीव चौरसिया ने कहा कि चुनावों में कार्यकर्ता पूरी ताकत मेहनत के साथ जुट जाएं। बृजक्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कार्यकर्ताओं को पन्ना प्रमुख जल्द से जल्द बनाकर जिले और क्षेत्र को भेजें। जनपद की तीनों विधान सभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशी को जिताना है। सांसद राजवीर सिंह, ब्रज क्षेत्र महामंत्री नागेंद्र सिकरवार, जिला प्रभारी हर्षवर्धन आर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप, विधायक देवेंद्र राजपूत, ममतेश शाक्य, नीरज शर्मा ने संबोधन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने आभार जताया और संचालन कृष्णकांत वशिष्ठ ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान केत सिंह वर्मा, नवल कुलश्रेष्ठ, डॉ. बीडी राणा, गौरी शंकर शर्मा, सुरेश माहेश्वरी, शिवकुमार भारद्वाज, संजीव चौहान, राम गोविंद महेरे, सीमा शाक्य, कौशल साहू, हीरालाल कश्यप, संजय सोलंकी, रामनिवास राजपूत, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed