{"_id":"5b9a6ecd867a557eaf1872a4","slug":"bjp-and-sp-workers-clash-during-nomination-of-black-pramukh-election-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक प्रमुख के नामांकन के दौरान बवाल, भाजपा-सपा समर्थक भिड़े, ताबड़तोड़ फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाक प्रमुख के नामांकन के दौरान बवाल, भाजपा-सपा समर्थक भिड़े, ताबड़तोड़ फायरिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Fri, 14 Sep 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर पुलिस फोर्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद के जसराना में ब्लाक प्रमुखी की जंग में गुरुवार को नामांकन प्रक्रिया के दौरान सपा और भाजपा समर्थक भिड़ गए। ताबड़तोड़ फायरिंग होने से सनसनी फैल गई। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
वहीं नारखी में एक ही पर्चा दाखिल हुआ। सपा समर्थित प्रत्याशी का नामांकन नहीं हो सका। सपा नेताओं का आरोप है कि भाजपा ने सत्ता बल पर नामांकन नहीं करने दिया। टूंडला में शांतिपूर्ण तरीके से तीन नामांकन हुए।
जसराना ब्लाक में प्रमुख पद के नामांकन दाखिल किए जाने को लेकर सुबह से गहमागहमी थी। सीओ प्रेमप्रकाश यादव के नेतृत्व में पुलिस फोर्स मुस्तैद था। भाजपा समर्थित कमला देवी पत्नी ओंकार यादव ने वार्ड संख्या-28 से नामांकन किया।

नामांकन के बाद फायरिंग
नामांकन दाखिल होने के ही थोड़ी देर के बाद बाहर मौजूद भाजपा-सपा समर्थकों में फायरिंग होने लगी। एसपी देहात महेंद्र सिंह, सीओ प्रेमप्रकाश यादव पुलिस फोर्स के साथ फायरिंग की ओर दौड़े। पुलिस ने दौड़ाकर तीन को हिरासत में ले लिया। मौके से खोखे बरामद किए हैं।
घटना के बाद सपा समर्थक दिलीप यादव गाड़ी से अनुमोदक एवं प्रस्तावक के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे। उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया। दिलीप यादव ने सुबह नामांकन पत्र को छीनने की शिकायत की थी। इसके बाद दूसरा नामांकन लेकर दाखिल करने पहुंचे थे।
एसपी देहात महेंद्र सिंह ने कहा कि जसराना में फायरिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। तीन लोगों को हिरासत में लिया है। घटना की जांच कराई जा रही है। फायरिंग करने वाले किसी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे।

नारखी में भी हंगामा
उधर, नारखी ब्लाक प्रमुख पद के लिए महावीर बघेल भाजपा मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह, ललित कुमार, तेजवीर सिंह, सप्पू के साथ सवा 12 बजे नामांकन करने पहुंचे। नामांकन दाखिल करने के बाद समर्थकों के ही साथ ब्लाक के बाहर डेरा डाले रहे।
दौलतपुर निवासी अरविंद यादव गाड़ी से सुनील एवं दिलीप यादव के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे। अरविंद का आरोप है कि इस दौरान उन्हें भाजपा समर्थकों ने घेर लिया मारपीट करते हुए नामांकन पत्र फाड़ दिया। सपा के समर्थक थाने की ओर भागे तो वहां पुलिस ने बैठा लिया। उन्हें नामांकन नहीं करने दिया।
टूंडला ब्लाक प्रमुख पद पर भाजपा समर्थक माने जाने वाले भंवर सिंह ठेकेदार निवासी बसई ने पर्चा भरा, वहीं वर्षा देवी निवासी जारखी और ललितादेवी निवासी नगला लल्लू ने भी पर्चा भरा। इनमें एक सपा समर्थक बताई जाती हैं।
छावनी में तब्दील रहे तीनों ब्लाकों के परिसर
जिले के तीन ब्लाकों में ब्लाक प्रमुख पद के उप चुनाव के नामांकन होने के कारण एसएसपी सचिंद्र पटेल ने सुबह से पुलिस फोर्स तैनात किया था। टूंडला में सीओ टूंडला संजय वर्मा व नारखी में सीओ सदर अभिषेक कुमार राहुल तथा जसराना में सीओ जसराना प्रेम प्रकाश यादव को कई थाने के पुलिस फोर्स के साथ तैनात किया था।